Breaking News
recent

बीकानेर में हथियारों सहित पकड़ा तस्कर

बीकानेर. गंगाशहर थाना पुलिस ने बुधवार रात को अवैध हथियारों सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति से प्रारंभिक पूछताछ में कई चौंकाने वाले तथ्य उजागर हुए हैं जिसके आधार पर पुलिस ने आगे की छानबीन शुरू कर दी है।

 

गंगाशहर एसएचओ सुभाष बिजारणिया ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक डॉ. बीएल मीणा के निर्देश पर गठित विशेष पुलिस टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार कमल बिश्नोई पुत्र जगदीश डेलू निवासी चूंगी नाका जैसलमेर रोड बीकानेर के हथियार तस्करी करने की जानकारी पर पुलिस उस पर लगातार निगरानी बनाए हुए थी। २४ अप्रेल की रात को तस्कर कमल
बिश्नोई के बीकानेर आने की सूचना मिली तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तीन अवैध देशी कट्टे, एक देशी हॉकी गन व दो राउंड बरामद किए है। पुलिस ने आरोपी को गुरुवार को न्यायालय में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है।

 

टीम में यह रहे शामिल
अवैध हथियार तस्कर को गिरफ्तार करने में आइजी की विशेष टीम में हैड कांस्टेबल नानूराम गोदारा, कांस्टेबल ओमप्रकाश राहड़, विमलेश कुमार, रविन्द्र कुमार, सुनील कुमार शामिल थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.