सिलदर. मेर माण्डवाड़ा के एक कृषि कुएं की बाड़ में बुधवार को आग लग गई। किसान वणाराम चौधरी ने बताया कि तेज हवा के कारण आग फैल गई। बाड़े में पांच भैंसें बंधी हुई थीं। इनमें से दो की मौत हो गई। तीन भैंस मामूली जली हैं। जानकारी मिलने पर ग्रामीण बाबूलाल चौधरी, भगवानाराम चौधरी, जोगाराम पुरोहित मौके पर पहुंचे और टैंकर की मदद से आग पर काबू पाया। इस दौरान हैड कांस्टेबल कसनाराम प्रजापत मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
समय रहते आग पर काबू, बची फसल
पोसालिया. जावाल रोड पर अरठवाड़ा व पोसालिया के बीच स्थित एक नाड़ी में बुधवार दोपहर आग लग गई। लोगों ने इसकी सूचना थाना पालड़ी एम को दी। मुख्य आरक्षी सोमाराम मीणा मौके पर पहुंचे। दमकल ने आग पर काबू पाया। इससे पूर्व समाजसेवी मोहब्बतसिंह राव व मंगलसिंह ने पानी के टैंकर डलवाए। नाड़ी के पास ही गेहूं की फसल थी। समय रहते आग नहीं बुझाते तो बड़ा नुकसान हो सकता था।
दांतों से खींचे तीन ट्रक
आबूरोड. ब्रह्माकुमारी संस्थान में रविवार को भोपाल के आशीष ने दांतों से ट्रकों को खींचकर सभी को को स्तब्ध कर दिया। आशीष ने बताया कि पहले छोटे-मोटे वाहनों को खींचने का प्रयास किया। उसके बाद एक ट्रक खींचना शुरू किया और उसके बाद दो। बुधवार को शांतिवन में तीन ट्रकों को दांतों से खींचकर कीर्तिमान बना दिया। इस दौरान राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी, संस्था के कार्यकारी सचिव बीके मृत्युंजय, सोशल एक्टिीविटी ग्रुप के अध्यक्ष बीके भरत, भोपाल की जोनल इंचार्ज बीके अवधेश, मोहन सिंघल, बीके मोहन, बीके भानू, बीके रासुख मिश्रा, बीके सचिन, बीके धीरज, अनू सिंह मौजूद रहे।





No comments:
Post a Comment