हिण्डौनसिटी.दिल्ली-मुम्बई रेल मार्ग तूफानी रफ्तार से गुजरने वाली ट्रेनों क रफ्तार पर रेलवेे ने हिण्डौन में लगाम लगा दी है। राजधानी एक्सप्रेस हो या दुरंतो एक्सप्रेस, सभी थ्रू ट्रेनों को हिण्डौन सिटी रेलवे स्टेशन क्षेत्र में धीमी गति से निकलना होगा। अमृतसर के दशहरा मेला की घटना से सबक लेते हुए रेलवे प्रशासन में कैलादेवी मेला अवधि में ट्रेनों पर 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार का स्पीड़ कॉशन लगा दिया है।
स्टेशन मास्टर फतेहसिंह मीणा ने बताया कि रेलवे स्टेशन कैलादेवी के दर्शनार्थियों की भीड़ के चलते रेलवे ने एहतियात के तौर पर स्टेशन से थ्रू निकलने वाली यात्री व गुड्स ट्रेनों पर स्पीट कॉशन लगा दिया है। साथ ही ट्रेक से निकल रहे यात्री व भीड़ के सावचेत करने के करने के लिए लोको पायलट को स्टेशन क्षेत्र में तेज हॉर्न बजाते हुए ट्रेन चलाने के निर्देश दिए हैं।
मीणा के बताया कि अप व डाउन लाइन की सभी ट्रेनें 30 किलोमीटर प्रतिघंटा कर गति से निकाली जा रही हैं। स्पीड कॉशन बाजना फाटक से मूडिया पैलेस तक डेढ़ किलोमीटर के स्टेशन क्षेत्र में लागू है। उन्होंंने बताया कि 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार प्लेटफार्म लाइन (लूप लाइन) पर स्टेशन परिसर में प्रवेश की गति होती है। स्टेशन अधीक्षक गजानंद गुप्ता ने बताया कि मेला अवधि में 20 अप्रेल तक यात्रियों की भीड़ के चलते ट्रेनोंं पर स्पीड कॉशन लगाया गया है।





No comments:
Post a Comment