Breaking News
recent

गर्मी परवान पर, वार्डों में नहीं लगे कूलर

अजीतगढ़. गर्मी का मौसम आसमान छूने को लगा है, लेकिन बाबा नारायणदास राजकीय सामान्य चिकित्सालय के मरीज वार्ड व लेबर रूम सहित कई जगह कूलरों की व्यवस्था नहीं की गई है। करीब डेढ़ दर्जन कूलर स्टोर रूम में शोपीस बने धूल खा रहे हैं। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाबा नारायणदास राजकीय सामान्य चिकित्सालय में गर्मी के मौसम में कूलर की व्यवस्था की जाती है। इस बार अप्रेल में ही गर्मी रंग दिखा रही है, लेकिन अभी तक भी मरीज वार्डो, लेबर रूम, जच्चा-बच्चा वार्ड, इमरजेंसी रूम, चिकित्सक आवास सहित कई जगह कूलरों की व्यवस्था नहीं की गई है। अस्पताल में करीब डेढ़ दर्जन कूलर चिकित्सालय प्रशासन की लापरवाही से स्टोर में शोपीस बने हुए हैं।
दूसरी तरफ जिला परिषद सदस्य नैना कंवर द्वारा वार्ड में लगाई दोनों एसी भी खराब पड़ी है। वार्ड में लगी एलसीडी खराब है। लोगों व मरीजों ने अस्पताल के पीएमओ से मिलकर कूलर लगाने की मांग की है।
सीएचसी में डिजास्टर मैनेजमेंट का शुभारंभ
रामगढ़ शेखावाटी. राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को डिजास्टर मैनेजमेंट का शुभारंभ किया गया। सीएमओ डॉ. दिलीप सिंह ने इसका शुभारम्भ किया। उन्होंने आपदा प्रबंधन का महत्व बताते हुए कहा कि सूझ-बूझ और आपसी समन्वय के साथ-साथ मानव की सेवा का भाव रखा जाए, तो बड़ी से बड़ी आपदा से निपटा जा सकता है। डॉ वेदप्रकाश शर्मा ने बताया कि सडक़ दुर्घटना व अन्य गंभीर घटनाओं जैसे आग, भूकंप, सिलेंडर विस्फोट जैसी आपदा के समय बचाव कार्य का मॉक ड्रिल किया जाएगा। चिकित्सकों व स्टाफ को ट्रेनिंग दी जाएगी कि आपदा के समय मरीजों को सुरक्षित किस तरह से बाहर निकाला जाए। इस अवसर सीएचसी प्रभारी डॉ भवानीशंकर शर्मा सहित स्टाफ मौजूद रहा।
अस्पताल में गंदगी देख बिफरे अधिकारी
सिरोही. गांव में स्थित बस स्टैण्ड पर सरकारी अस्पताल में बुधवार को टीम द्वारा औचिक निरीक्षण किया गया। जिसमें अस्पताल में कई खामियां पायी गयी। इन खामियों को जल्द से जल्द दूर करने के निर्देश दिये। चिकित्सा विभाग के डीटीओ डॉ. विशाल ने सिरोही के आदर्श अस्पताल का निरिक्षण किया। जिसमे टॉयलेट में गन्दगी होने के कारण उपस्थित कर्मचारियों को लताड़ लगायी। साथ ही वार्ड में बेड की कमी को दूर करने व उनके चद्दर को बदलने के लिए कहा। स्टोर रूम मे कई दिनों से पंखा खराब पड़ा है।

गर्मी के मौसम को देखते हुए पंखे को जल्द से जल्द ठीक करने की बात कही। साथ ही अस्पताल में कूलर खराब पड़े है। उनको दूरस्त करवाने की बता कही। प्रयोगशाला में पानी नहीं आने,इंजेक्शन रूम में कई दिनों से खराब वॉशपेशन को ठीक करवाने के निर्देश दिये। वाटरकूलर को ठीक करवाकर पानी की सप्लाई को चालू रखने के लिए कहा गया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.