Breaking News
recent

रविवार को देश में स्थिर रहे पेट्रोल के दाम, डीजल की कीमतों में भी मिली राहत, जानें अपने शहर के दाम

नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों की कटौती के बाद रविवार को देश में पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं, डीजल की कीमतों में 8 पैसे की कटौती देखने को मिली है। इंडियन ऑयल कार्पोरेशन की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को पेट्रोल के दाम स्थिर रहे हैं, जिसके बाद नई दिल्ली में पेट्रोल के दाम 72.86 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आइए आपको बताते हैं कि इस बदलाव के बाद आपको अपने शहर में कितने दाम चुकाने होंगे।


देश की राजधानी में जानें पेट्रोल की कीमत

आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 72.86 रुपए प्रति लीटर है। इसके अलावा देश के तीन प्रमुख महानगरों में यानी कोलकाता , मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 74.93, 78.48, 75.67 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जानकारों की मानें तो आगामी लोकसभा चुनाव के कारण आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम में इसी तरह का ट्रेंड देखने को मिल सकता है।


डीजल के दाम में 8 पैसे प्रति लीटर की रही कटौती

इसके साथ ही आपको बता दें कि आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के दो प्रमुख महानगर में डीजल के दाम में औसतन 8 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद नई दिल्ली और कोलकाता में डीजल के दाम क्रमश: 66.14, 67.92 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं,मुंबई और चेन्नई में डीजल के दामों में 9 पैसे की कटौती देखने को मिली है, जिसके बाद यहां डीजल 69.29 और 69.88 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार डीजल के दामों में बढ़ोतरी का सिलसिला 10 मार्च तक देखने को मिला था। जिसके बाद लगातार कटौती जारी है।

Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.