Breaking News
recent

ढोल-ढमाकों के साथ निकाली शोभायात्रा, नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा शुरू

सिरोही. जिला मुख्यालय के राम झरोखा मैदान में नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ शनिवार से हुआ। संत दिव्य मोरारी बापू की अध्यक्षता में भक्तों, यजमानों व अयोध्या से आए आचार्यों के साथ मुरलीधर मंदिर से पोथी शोभायात्रा शुरू की जो ढोल-ढमाकों के साथ शहर के मुख्य मार्ग होते हुए कथा स्थल पर पहुंची।
कथा व्यवस्थापक घनश्यामदास ने बताया कि कथा में यजमानों का स्वागत किया। मुख्य यजमान में योगेन्द्र, वीरेन्द्र, विशन प्रकाश, मणी बेन, मीठालाल, भरत वैष्णव, गोविन्दसिंह डाबी, रामलाल खण्डेलवाल, चम्पालाल, मांगीलाल, माणक, बाबूलाल, मधुरादेवी, मंगाराम, गेनमल का सम्मान किया। प्रसाद का वितरण राजूभाई रावल की ओर से किया गया। कथा वाचन दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक होगा। समापन 14 अप्रेल को होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आनंद मिश्रा, मनोज प्रजापत, गोविन्द सिंह डाबी, हरीभाई, माणक प्रजापत, रणछोड़ प्रजापत, मांगीलाल सोनी, विजय किशन, राधा किशन, चम्पालाल सोनी, सूरजमल खण्डेलवाल, श्रवण कुमार रावल, कैलाश सैन, शांता बेन समेत अन्य भक्त सहयोग कर रहे है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.