Breaking News
recent

शर्मनाक! यहां माता के दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं पर हमला, लाठियों-डंडो से पीटा, महिला-बच्चों समेत आधा दर्जन लोग घायल

धौलपुर/राजाखेडा।

एक ओर पुलिस रहना वाली माता के लक्खी मेले ओर उसके मार्ग में पर्याप्त पुलिस सुरक्षा के दावे कर रही है और लगातार गस्त की बात कह रही है वहीं शनिवार को नवरात्रि के पहले दिन ही श्रद्धालुओं की ट्रेक्टर ट्रॉली पर कुछ बदमाशों ने सामलियापूरा गांव में हमला कर उन्हें बुरी तरह लाठी-डंडों से पीटा। इसके बाद महिलाओं और बालिकाओं से भी मारपीट और छेड़छाड़ की गई। इस दौरान घटना को अंजाम देकर बदमाश महिलाओं से आभूषण लूट के फरार हो गए।

घटना में आधा दर्जन से अधिक महिलाओं, बालिकाओं और पुरुषो को चोटें आई हैं। पीड़ित ने थाना राजाखेडा को जानकारी दी है जिस पर मामले की जांच आरम्भ कर दी है।

 

READ :- राजस्थान समेत पूरे देश में प्रसिद्ध है देवी का ये मंदिर, लोगों में है ऐसी मान्यता कि माता ने राजा से रूठ कर ली थी टेढ़ी गर्दन, ये है पूरी कहानी


क्या है मामला..

पीड़ित भूपेंद्रसिंह पुत्र सुंदर सिंह निवासी साय का पुरा थाना निबोहरा यूपी निवासी ने तहरीर दी है कि वह छह अप्रैल को अपने घर से ट्रेक्टर ट्रॉली में अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ रहना वाली माता पर ध्वजा चढ़ाने जा रहा था। जैसे ही उनका वाहन नदोली मोड़ पर पहुंचा तो वहां कुछ लोगों ने गाडी को रुकवा लिया और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने महिलाओं व बालिकाओं से अभद्र व्यवहार किया। वहीं पास में मौजूद नकदी और स्वर्ण आभूषण भी लूट लिए।


श्रद्धालुओ की संख्या पर पड़ सकता है असर

इस घटना से क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या पर असर पड़ने की संभावना है। गौरतलब है कि ये मेला चैत्र का सबसे बड़ा मेला है जहां राजस्थान के साथ-साथ उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश से भी लाखों की तादाद में श्रद्धालु नवरात्रि मेले में पहुंचते हैं।

 

READ :- चैत्र नवरात्र पर मेवाड़़ के इस प्रसिद्ध शक्तिपीठ पर हुई घट स्थापना, दर्शनों को लेकर उमड़े श्रद्धालु



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.