Breaking News
recent

गौतम गंभीर ने नेता बनते ही सबसे पहले महबूबा मुफ्ती को लिया आड़े हाथ, बताया हिंदुस्तान पर धब्बा

नई दिल्ली। हाल ही में राजनीति में कदम रखने वाले पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती पर निशाना साधा है। गौतम गंभीर ने महबूबा मुफ्ती के लिए कुछ ऐसा कह दिया है जिसके बाद महबूबा ने गंभीर को सोशल मीडिया पर ब्लॉक ही कर दिया है। आपको बता दें कि गौतम गंभीर ने हाल ही में राजनीति में कदम रखा है और उन्होंने भारतीय जनता पार्टी जॉइन की है।

गंभीर ने महबूबा को बताया हिंदुस्तान पर धब्बा

दरअसल, गंभीर ने महबूबा मुफ्ती के उस ट्वीट का जवाब दिया है, जिसमें उन्होंने भारतीय संविधान को कश्मीर में लागू ना होने देने की बात कही थी। गौतम गंभीर ने ट्विटर पर लिखा है, 'ये भारत है, कोई आप जैसा धब्बा नहीं जो मिट जाएगा।' गंभीर के इस ट्वीट के बाद महबूबा मुफ्ती भड़क गईं और उन्होंने जवाब में कहा कि मैं उम्मीद करती हूं कि बीजेपी में क्रिकेट की तरह आपकी पारी छोटी नहीं रहेगी। इसके बाद महबूबा ने सोशल मीडिया पर गंभीर को ब्लॉक कर दिया।

 

महबूबा ने किया था विवादित ट्वीट

इससे पहले महबूबा मुफ्ती ने ट्विटर पर लिखा था, 'कोर्ट में समय क्यों बर्बाद करना...धारा 370 को हटाने के लिए बीजेपी का इंतजार करें, ये स्वचालित रूप से हमें चुनाव लड़ने से रोक देगा क्योंकि भारतीय संविधान अब जम्मू-कश्मीर पर लागू नहीं होगा। ना समझोगे तो मिट जाओगे ये हिंदुस्तान वालों। तुम्हारी दास्तां तक भी ना होगी दास्तानों में।'

दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल याचिका से परेशान हैं महबूबा

आपको बता दें कि दिल्ली हाईकोर्ट में महबूबा मुफ्ती और फारूक अब्दुल्ला के लोकसभा चुनाव लड़ने पर रोक लगाने संबंधी एक जनहित याचिका लगाई गई है। इसी से महबूबा मुफ्ती नाराज हैं। आपको बता दें कि महबूबा मुफ्ती उस वक्त से भड़की हुई हैं, जब से भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में धारा 370 और अनुच्छेद 35A को खत्म करने का वादा किया है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.