Breaking News
recent

महंत निर्मलदासदास की घर वापसी, बालाराम को भी लिया

महंत निर्मलदासदास की घर वापसी, बालाराम को भी लिया
- कांग्रेस ने चार जनों का निष्कासन कियाा रद्द
बाड़मेर पत्रिका.
विधानसभा चुनावों में टिकट कटने और कथित थोपे गए प्रत्याशी का विरोध करने वाले कांगे्रस के समदड़ी व सिवाना क्षेत्र के नेताओं का निष्कासन रद़्द किया गया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने इसका आदेश जारी किया है। बागी चुनाव लडऩे वाले बालाराम चौधरी, पूवज़् विधायक प्रत्याशी रहे महंत निमज़्लदास, ओमाराम मेघवाल और प्रेमसिंह पादरू का निष्कासन रद्द किया गया है।
विधानसभा के चुनावों में सिवाना विधानसभा से पंकज प्रतापङ्क्षसह को टिकट दिया गया। पंकज प्रताप का सिवाना की राजनीति से सीधी सक्रियता नहीं थी। टिकट के लिए बालाराम चौधरी, महंत निमज़्लदास व अन्य कांगे्रस के सदस्यों में हौड़ थी। पंकज प्रताप को टिकट मिलते ही सिवाना में कांगे्रस के लोग एकत्रित हुए और महापंचायत बुलाई। इसमें पूवज़् मंत्री गोपाराम मेघवाल, महंत निमज़्लदास, बालाराम चौधरी, प्रेमसिंह पादरू सहित क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग मौजूद हुए। सभी ने निणज़्य किया कि बालाराम चौधरी को निदज़्लीय चुनाव लड़ाया जाएगा। इनमें से गोपाराम मेघवाल बाद में कांग्रेस के साथ हो गए। बालाराम चौधरी ने चुनाव लड़ा लेकिन वे हार गए। इधर बालाराम चौधरी, महंत निमज़्लदास, प्रेमसिंह पादरू और ओमाराम मेघवाल को पाटीज़् से निष्कासित कर दिया। चुनाव के बाद भी ये लोग पाटीज़् से दूर रहे।
लोकसभा में लिया वापस
लोकसभा चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी मानवेन्द्रङ्क्षसह की सभा में प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत यहां आए। सिवाना में स्थितियों को लेकर हुई चचाज़् के दौरान कांग्रेस के इन चार निष्कासित सदस्यों को पुन: पाटीज़् में लेने का जोर दिया गया। जिसको पायलट ने स्वीकार करते हुए मंगलवार को जारी एक आदेश में चारों को पाटीज़् में लिया गया है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.