Breaking News
recent

प्रत्याशियों को अब चुनाव प्रचार की अनुमति के लिए नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर, अब इस पोर्टल से घर बैठे मिलेगी सुविधा

रणवीर चौधरी/जोधपुर. लोकसभा चुनाव में पहली बार प्रत्याशियों को चुनाव प्रचार के लिए रैली, सभा, धरना, वाहन, स्पीकर की अनुमति लेने के लिए निर्वाचन विभाग के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। निर्वाचन विभाग ने विधासभा चुनाव के बाद लोकसभा चुनाव में चुनाव प्रचार से अनुमति के लिए सुविधा पोर्टल बना रखी है। जहां प्रत्याशी घर बैठे चुनाव प्रचार से सम्बधित अनुमति ले सकेंगे। निर्वाचन विभाग ने चुनाव से सम्बधित सभी काम ऑनलाइन कर दिए हैं। इसके लिए हाल ही में निर्वाचन विभाग के कर्मचारियों के ड्यूटी व आदेशों के लिए इलेक्शन ड्यूटी नाम से एप को राज्य में सबसे पहले जोधपुर में लांच किया गया। इसके बाद इसे राज्य के सभी जिलों में लागू किया जाएगा। इससे निर्वाचन विभाग की चुनाव से सम्बधित सभी काम पेपरलेस व ऑनलाइन हो जाएंगे।

चक्कर काटने के बाद एक हफ्ते से मिलती थी अनुमति
चुनाव के दौरान प्रत्याशियों को रैली, सभा, लाउडस्पीकर, कार्यालय, चुनाव प्रचार के वाहनों की अनुमति के लिए पहले निर्वाचन विभाग में आवेदन करना पड़ता था। इसके बाद सम्बधित विभाग में फाइल जाने के बाद सम्बधित दस्तावेज विभागों में जमा कराने के साथ, फिजिकल वैरिफिकेशन कराना पड़ता था। इसमें करीब एक हफ्ता तक का समय लग जाता था। इस पर निर्वाचन विभाग ने गत विधानसभा चुनाव में सुविधा नाम से पोर्टल बनाया। पोर्टल पर आवेदन के महज दो से तीन दिन में अनुमति मिल जाती है।

ऐसे काम करती है सुविधा पोर्टल
निर्वाचन विभाग ने विधानसभा चुनाव में सुविधा पोर्टल बनाई थी। पोर्टल पर प्रत्याशी को मोबाइल नम्बर दर्ज करने के बाद ओटीपी कोड जनरेट होता है। ओटीपी मिलने पर प्रत्याशी अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर अनुमति के लिए आवेदन कर सकते हैं। अनुमति से सम्बधित दस्तावेज अपलोड करने होते हैं। इसके बाद आवेदन ऑनलाइन सम्बधित विभाग के पास जाता है। जहां से एक या दो दिन में अनुमति मिल जाती है। जिसकी स्टेट्स रिपोर्ट का मैसेज प्रत्याशी के मोबाइल पर मिलता और अनुमति का पत्र भी प्रत्याशी को ऑनलाइन मिलता है।

चुनाव की पूरी प्रक्रिया हुई ऑनलाइन

- निर्वाचन विभाग ने चुनाव की पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है। इनमें मतदाता सूची के लिए आवेदन, संशोधन, मतदान केंद्र की जानकारी संबंधित वेबसाइट पर देख सकते है।
- इसके साथ आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत के लिए सीविजल पर कर सकते है। जहां महज 100 मिनट में शिकायत पर कार्रवाई की जाती है।
- निर्वाचन विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी, चुनाव के दौरान विभिन्न आदेश व उनकी पालना रिपोर्ट, किस विभाग में चुनाव से सम्बधित कितने काम पेंडिंग हैं। इन सभी काम के लिए इलेक्शन ड्यूटी नाम से मोबाइल एप बनाई गई, जिसकी शुरूआत जोधपुर से की गई।
- प्रत्याशी चुनाव प्रचार की अनुमति के लिए सुविधा पर आवेदन कर सकते हैं। प्रत्याशियों के चुनाव खर्च की जानकारी, नामांकन, नामांकन के लिए दिए एफिडेविट और मतगणना का परिणाम आमजन संबंधित वेबसाइट पर देख सकते हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.