भीलवाड़ा।
अजमेर राजमार्ग पर तस्वारिया चौराहे के निकट मोटरसाइकिल पर जा रहे युवक को रोककर मोपेड सवार तीन जनों ने मारपीट करके नकदी व मोबाइल छीन ले गए।
लूट का मामला गुलाबपुरा थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस के अनुसार सथाना (बिजयनगर) निवासी राजकुमार भीलवाड़ा में काम करते है। काम निपटा कर बाइक पर गांव जा रहे थे। तस्वारिया चौराहे के निकट पीछे से मोपेड पर आए तीन जनों ने आगे वाहन लगाकर उसे रोक दिया।
उतरते ही उसके साथ मारपीट करके मोबाइल व साढे़ सात सौ रुपए नकद छीन ले गए। पीडि़त ने गुलाबपुरा थाने पहुंच कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने लुटेरों की तलाश में नाकाबंदी भी कराई, लेकिन वह हाथ नहीं आए।
बहू को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में ससुर गिरफ्तार
बनेड़ा थाना पुलिस ने बहू के साथ गलत हरकत कर उसे आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में ससुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार २६ फरवरी को क्षेत्र में रहने वाली महिला ने कुएं में कूदकर जान दे दी थी। ससुर बहू पर बुरी नीयत रखता था। वह परेशान थी। मृतका के बड़े भाई ने ससुर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला बनेड़ा थाने में दर्ज कराया। पुलिस ने जांच के बाद ससुर को गिरफ्तार किया।





No comments:
Post a Comment