Breaking News
recent

ज्वैलरी कारखाने से चोरी

- एफएसएल ने जुटाए साक्ष्य
गंगापुरसिटी . क्षेत्र में सक्रिय चोर गिरोह पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। चोरों ने मंगलवार रात चौथ माता बाजार स्थित एक कटले में ज्वैलर्स के कारखाने को निशाना बनाया। चोर यहां से शटर को तोडक़र करीब 160 ग्राम सोना चुरा ले गए। सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मुआयना किया।


चोरी की वारदात चौथ माता बाजार निवासी राजेन्द्र कुमार सोनी डाई वाले के कल्याण कटला स्थित कारखाने में हुई। पीडि़त राजेन्द्र सोनी ने बताया कि मंगलवार रात नौ बजे कारखाने के ताले लगाकर गए थे। सुबह करीब 8.30 बजे कारीगार पहुंचा तो शटर टूटी मिली। कारीगर की सूचना पर मौके पर पहुंचे तो टूटी शटर के साथ सामान बिखरा मिला। पीडि़त ने बताया कि चोर करीब 160 ग्राम सोने के तार, पत्ती एवं कटन सहित निर्मित और अद्र्धनिर्मित जेवर चुरा ले गए। साथ ही बाहर लगे सीस्ीटीवी कैमरे को भी खोल दिया।

चोरी गया सोना कारीगरों की रैक में रखा था और उसकी कीमत करीब 6 लाख रुपए बताई गई है। थाना प्रभारी रमेशचंद ने मौके पर मुआयना किया। पुलिस ने पीडि़त सोनी की प्राथमिकी पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि क्षेत्र में 31 मार्च की रात महूकलां की अमित कॉलोनी स्थित एक मकान से चोर 15 हजार रुपए की नकदी और तीन मोबाइल चुरा कर ले गए थे।


पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी


पुलिस ने मामले की जांच के लिए आसपास दुकानों में सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की। साथ ही साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल व एमओबी टीम को भी बुलाया। एफएसएल टीम के सुनील सिंहल व एमओबी के जगदीप सिंह ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य संकलित किए।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.