देई.कस्बे में गुरुवार को जयपुर विद्युत वितरण निगम कार्यालय में बिजली बिलों की राशि जमा कराने में लोगों को पसीने छूट गए।यहां पर उपभोक्ता बिल जमा करवाने के लिए सुबह नौ बजे ही पहुंच गए थे, लेकिन देर तक कोई बिल जमा करने नहीं आया। धीरे-धीरे लोगों की भीड़ बढ़ती गई।
उपभोक्ताओं ने निगम के कनिष्ट अभियंता, सहायक अभियंता को जानकारी से अवगत करवाया और कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद सवा ग्यारह बजे बिल जमा करने कर्मचारी पहुंचे, लेकिन तकनीकी खराबी से बिल जमा नहीं हो सके। इसके बाद खामी में सुधार कर करीब 12 बजे से बिल जमा करना शुरू हुआ।
सूतड़ा में तीन दिन से बिजली बंद
डाबी. क्षेत्र के सूतड़ा कस्बे में गुरुवार को तीन दिन हो गए, लेकिन बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई। इससे कस्बे में जल संकट खड़ा हो गया। ग्रामीण रात अंधेरे में काट रहे हैं।ग्रामीण फूलचंद प्रजापति व डॉ. राजेन्द्र यादव ने बताया कि तीन दिन हो गए बिजली चालू नहीं हो रही। रात के समय में मासूम बच्चों को अधिक परेशानी हो रही है। बिजली बंद रहने से कस्बे में जलापूर्ति भी नहीं की जा रही। जिससे उन्हें हैंडपंप पर पानी के लिए मारा-मारा फिरना पड़ रहा है। इस मामले में निगम के कनिष्ट अभियंता ललित गुप्ता ने बताया कि तेज हवा के कारण राजपुरा में 11केवी का तार टूट गया। जिससे बिजली आपूर्ति बंद की थी। इसे जल्द ठीक कर दिया जाएगा।





No comments:
Post a Comment