Breaking News
recent

भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव चेटीचंड पर्व आज,हुआ रक्तदान शिविर,दिखाया उत्साह

जैसलमेर. झूलेलाल सिंधी पंचायत की ओर से वरूण देवता भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव चेटीचण्ड शनिवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। चेटीचण्ड के अवसर पर शनिवार शाम को 6 बजे भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा हनुमान चौराहे से आरम्भ होकर गांधी चौक, सदर बाजार, गोपा चौक, आसनी रोड होते हुए पवित्र गड़ीसर सरोवर पहुंचेगी जहाँ अमर ज्योति को प्रवाहित किया जाएगा। शोभायात्रा में विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियों को शामिल किया जाएगा। झूलेलाल सिंधी पंचायत के अध्यक्ष सांवलदास बृजाणी ने बताया कि चेटीचण्ड के उपलक्ष्य में शनिवार सुबह 9 बजे दुपहिया वाहन रैली निकाली जाएगी, जो गांधी कॉलोनी से आरम्भ होकर पुराना चुंगीनाका, गड़ीसर चौराहेे से नगर परिषद्, एयरफोर्स सर्किल होते हुए हनुमान चौराहा, गोधी चोक सदर बाजार, गौपा चौक, तथा आसनी रोड होते हुए पुन: गांधी कॉलोनी स्थित मंदिर स्थल पर पहुंचेगी। चेटीचण्ड के अवसर पर मंदिर परिसर में सम्पूर्ण दिवस विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम, बच्चों, महिलाओं व पुरूषों के लिए विभिन्न प्रकार के खेल होंगे। सिंधी समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया जाएगा। शाम को पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित कर दोपहर एवं शाम को भण्डारे का आयोजन किया जाएगा।
हुआ रक्तदान शिविर, दिखाया उत्साह
चेटीचण्ड के उपलक्ष्य में एक दिन पूर्व शुक्रवार को सिन्धु युवा मण्डल जैसलमेर के युवाओं की ओर से राजकीय जवाहिर चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सिन्धु चुवा मण्डल के आइकॉन सुनील मूलचन्दानी, युवा मण्डल के अध्यक्ष जय बृजाणी, उपाध्यक्ष राजेश जसरानी, रवि टिलवानी, भगवान होतचन्दानी, अमित टिलवानी, राजा ठाकवानी, प्रशान्त नाथवानी, धनु पंजवानी, दिनेश मामनानी, नवीन वाधवानी, व लोकेश साधवानी ने रक्तदान किया। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष सांवलदास बृजाणी, भारतीय सिन्धु सभा जैसलमेर इकाई के जिलाध्यक्ष आशाराम मूलचन्दानी व सचिव हीरालाल साधवानी उपस्थित थे।

भारतीय नववर्ष पर मतदान करने की लेंगे शपथ
जैसलमेर. भारत विकास परिषद शाखा की ओर से भारतीय नववष मनाया जाएगा। शाखा अध्यक्ष आनंद जगाणी ने बताया कि भारत विकास परिषद के राजस्थान पश्चिम प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष भवानी शंकर गौड़ के निर्देशानुसार भारतीय नववर्ष का आगाज किले की प्रथम प्रोल में सुबह 8.30 बजे होगा। कार्यक्रम के तहत राहगीरों को कुमकुम का तिलक लगाकर नीमपत्ती, कालीमिर्च व मिश्री के संयुक्त मिश्रण से बने प्रसाद से मुंह मीठा करवाया जाएगा। प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी अरूण बल्लाणी ने नियत समय पर किले के प्रथम द्वार पर पहुंचकर नववर्ष अभिनंदन कार्यक्रम को सफल बनाने की बात कही।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.