चित्तौडग़ढ़. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के १०३ दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन घोषणा पत्र के वादे पूरे नहीं हुए। किसानों का कर्जा माफ करने की बात कही थी, लेकिन इस मामले में भाजपा ने आंदोलन किए, तब जाकर कमेटी बनाई गई। कर्ज माफी के लिए जो नियम-कायदे बनने चाहिए, वे नहीं बने।सैनी ने रविवार शाम यहां भाजपा लोकसभा चुनाव कार्यालय में मीडिया से चर्चा में कहा कि कांग्रेस के वादों के हिसाब से किसानों को जो लाभ मिलना चाहिए था, वह राजस्थान के किसानों को नहीं मिला। कांग्रेस ने साढ़े तीन हजार रुपए बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था, लेकिन करीब नौ लाख शिक्षित बेरोजगारों को वह भत्ता भी नहीं मिला। सैनी ने आरोप लगाया कि सौ दिन के काम में राज्य सरकार विकास के बजाय भ्रष्टाचार व अराजकता में लिप्त रही।
कांग्रेस ने बदला लेने की कोशिश नहीं की
उन्होंने आरोप लगाया कि केन्द्र में कांग्रेस के शासन में देश का अपमान हुआ, तब बदला लेने की कोशिश नहीं की गई। देश की जनता को मुंबई व जयपुर बम विस्फोट, संसद पर हमले जैसे अपमान के घूंट पीने पड़े। पुलवामा का बदला लेने का काम नरेन्द्र मोदी के शासन में ही हुआ। भाजपा ही मजबूत सरकार दे सकती है। इस दौरान पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी, भाजपा प्रदेश मंत्री अशोक चंडालिया, भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी, विधायक चन्द्रभानङ्क्षसह, अर्जुनलाल जीनगर, पूर्व विधायक सुरेश धाकड़, अशोक नवलखा आदि मौजूद रहे।





No comments:
Post a Comment