Breaking News
recent

प्रसादी के लिए उमड़े लोग

नादौती. समीपवर्ती जगदीश धाम कैमरी में शुक्रवार को अमावस्या पर भगवान के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस मौके पर जगदीश चौक में महतेकापुरा थोक की ओर से अटका प्रसादी वितरित की गई।
मंदिर के महंत पं. मनोज शास्त्री ने भगवान की विशेष पूजा की। जिसमें मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सूबेदार रामनिवास खटाना, सरपंच संघ के तहसील अध्यक्ष हंसराज गुर्जर, उपाध्यक्ष दरब सिंह खटाना, प्रवक्ता सियाराम वकील, कोषाध्यक्ष कैप्टन रतन सिंह, सचिव व्याख्याता रामभरोसी खटाना, नरेश मास्टर, रूप सिंह माली, पूरन सूबेदार आदि बारह गांवों के प्रमुख पंच पटेलों ने पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं का तड़के चार बजे दर्शन के लिये शुरू हुआ क्रम दिन भर रहा।
इस मौके पर महतेकापुरा के बृजवासी सूबेदार, दरब सिंह, कैप्टन जनक सिंह, भगवान सिंह आदि महतेकापुरा थोक के प्रमुख पंच पटेलों ने बैण्ड बाजे व भजन हरी कीर्तन के बीच भगवान की पौषाक अर्पण की तथा अटका प्रसादी का भोग अर्पण कर हजारों श्रद्धालुओं में वितरण किया गया। मंदिर ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष सहित प्रमुख पंच पटेलों ने महतेकापुरा थोक के पंच पटेलों का साफा बंधवा कर व माला पहना तथा जगदीश भगवान का छाया चित्र भेंट कर सम्मान किया। जगदीश चौक में सजी प्रसाद, मिठाई, रेडीमेड, खिलौने, लकड़ी, लोहेका सामान आदि की दुकानो से दूर दराज गांवों से आने वाले श्रद्धालुओं ने जम कर खरीददारी की।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.