पुलिस और माफिया का सामना, फायर कर टायर किए बस्र्ट
-कोतवाली थाना इलाके के तंगावली मोड़ की घटना
-पुलिस के विशेष बंदोबस्त
धौलपुर. शहर में रेता माफियाओं का बढ़ते दुस्साहस ने पुलिस को चुनौती देना जारी है। शुक्रवार दोपहर तंगावली मोड पर दंू का पुरा के समीप रेता से भरे ट्रेक्टर-ट्रॉली को पुलिस को रोकना भारी पड़ गया। रेता माफिया ने ट्रेक्टर को तेज रफ्तार से चलाकर मौके से भागने का प्रयास किया, जबाब में पुलिस ने फायरिंग करते हुए ट्रेक्टर-ट्रॉली के टायर बस्र्ट कर दिए। इस दौरा पुलिस ने एक रेता माफिया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।
जानकारी के अनुसार को शहर कोतवाली थाना पुलिस को सूचना मिली कि रेता से भरी ट्रेक्टर-ट्रॉलियों का तंगावली मोड पर दंू का पुरा सडक़ मार्ग से परिवहन चल रहा है, इस पर कोतवाली थाना प्रभारी मय पुलिस जाप्ता के मौके पर पहुंचे, यहां रेता से भरे ट्रेक्टर-ट्रॉली को रोकने का प्रयास किया, लेकिन इन पर सवार रेता माफिया ने ट्रेक्टर की तेज रफ्तार करते हुए मौके से भागने का प्रयास किया, यह देख पुलिस ने फायर करते हुए ट्रेक्टर-ट्रॉली के टायरों को बस्र्ट कर दिया, और इस पर सवार माफिया को गिरफ्तार लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित भूरा है, इसके संबंध में संंबंधित थाना पुलिस से जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस ने बनाई रणनीति
जिला पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि जिले में रेता से भरे ट्रेक्टर-ट्रॉलियों को रोकने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। इन टीमों की ओर से शहरी क्षेत्र में गश्त की जा रही है। इसके अलावा टीम ने शहरी क्षेत्र में रेता परिवहन को बनाए गए नए मार्गों का भी चिन्हीकरण कर लिया और यहां विशेष गश्त की जा रही है।





No comments:
Post a Comment