Breaking News
recent

वाट्सएप पर दौड़ेंगी इस विभाग की चिट्ठियां...फरमान जारी होते ही हुआ यह

बूंदी. कागजों का उपयोग सीमित करने एवं पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए पंचायतीराज विभाग जिला परिषद एवं पंचायत समितियों में पत्र व्यवहार का जरिया अब ऑनलाइन होगा। इस नई व्यवस्था के तहत अब दिशा-निर्देशों को डाक से नहीं भिजवाकर सीधे ई-मेल के जरिए भेजा जाएगा। इससे न सिर्फ कागजों की बचत होगी, बल्कि समय भी बचेगा। विभाग के शासन सचिव व आयुक्त आशुतोष एटी पेडणेकर ने उक्त आदेश प्रदेश के सभी जिला परिषदों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को जारी किए हैं।
आदेश के अनुसार अब पंचायतीराज में किसी भी प्रकार की डाक नहीं आएगी। ऐसे में अब ई-मेल के जरिए ही आदेशों का आदान प्रदान किया जाएगा। पंचायतीराज विभाग ने कागज और समय बचाने को लेकर यह कवायद शुरू की है। इससे आदेश में देरी नहीं होगी। अब कागजों का उपयोग जरूरत होने पर ही किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी प्रतिदिन सैकड़ों कागजों पर आदेश निकाले जा रहे हैं।
शासन सचिव की ओर से जारी आदेश में बताया कि महत्वपूर्ण पत्रों व दिशा-निर्देशों की सूचना संबंधित अनुभाग की ओर से मुख्य कार्यकारी अधिकारी और विकास अधिकारियों के विभागीय वाट्सएप गु्रप पर भी डाली जाएगी। इसके लिए सभी विकास अधिकारी एवं कार्यकारी अधिकारी नियमित मेल की जांच करेंगे तथा देखेंगे की कार्यालय में मेल का उपयोग होता या नहीं।
आदेश में लिखा है कि जिन इलाकों में मोबाइल इंटरनेट की समस्या है, वहां कार्यालय के ई-मेल पर भी सरकारी आदेश व परिपत्र भिजवाए जाएंगे। वहीं विभाग की वेबसाइट पर ही रोजाना अपलोड होंगे। सूचना के अधिकार व न्यायिक प्रकरणों में हार्डकॉपी भिजवाई जाएगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.