उमेश मेनारिया/मेनार . कस्बे में रंग तेरस पर्व धूमधाम से मनाया गया। हर वर्ष की भांति इस साल भी नेजा लेने की पम्रपरा नेजा घाटी पर निभाई गयी। इसे पूर्व ओंकारेश्वर चौक पर युवाओं द्वारा मटकी फोड़ी गयी। इसके बाद ग्रामीणों संग महिलाएं ढोल की थाप पर थम्भ चौक स्थित नेजा घाटी पहंचे।
जहां नारियल नेक पाने की होड़ में महिलाओं ने प्रतिभागियों पर चाबुक बरसाए। गौरतलब है कि चाबुक के लिए आक की डाली को खास तौर पर तैयार किया गया। उसी से नेक के प्रयास में उतरे युवकों को मौका पाते ही महिलाओं ने खूब मार बरसाई। बाद में गांव के ही कैलाश कलावत ने नेजा का नारियल नेक हासिल किया।
READ MORE : चैत्र नवरात्र का शुभारंभ कल से , इस बार अद्धभुत संयोग के साथ कोई तिथि क्षय नहींं होने से 9 दिन रहेंगे खास
यहां भी हुए आयोजन
कानोड़ . निकटवर्ती खेताखेड़ा स्थित खोडिय़ा श्याम मन्दिर में शुक्रवार सुबह 9.15 बजे चैत्र नवरात्र के तहत घट स्थापना होगी। इस दौरान भगवान को विशेष श्रृंगार धराया जाएगा। तैयारियों के तहत मन्दिर की आर्कषक सजावट की गई है। नवरात्र में प्रतिदिन भजन संध्या व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
झाड़ोल . उपखण्ड क्षेत्र के आद्या शक्तिपीठ गोगला में चैत्र नवरात्र स्थापना शनिवार दोपहर को होगी। मुख्य पुजारी ने बताया कि इससे पहले शुक्रवार को सवा बारह बजे मन्दिर पर शुद्धिकरण यज्ञ होगा।
लसाडिय़ा . कस्बे में हिन्दू नववर्ष मनाने को लेकर हनुमान मन्दिर परिसर पर में नववर्ष स्वागत समिति की बैठक लक्ष्मणलाल मीणा लसाडिय़ा की अध्यक्षता में हुई। इसमें घरों में पताका फ हराना, रंगोली सजाना, दीप प्रज्जवलन, नगर सहित क्षेत्र के ११४ राजस्व गांवों से वाहन रैली निकालकर एकलिंगनाथ महादेव मन्दिर पर एकत्र होकर नववर्ष मनाने का निर्णय लिया।
सलूम्बर . नगर के चारभुजा मंदिर में माहेश्वरी समाज की ओर से प्रभु के संग रंग रास व भजन संध्या आयोजित हुई। प्रमोद बाहेती ने बताया कि इस अवसर पर भक्तों ने चारभुजानाथ को भोग चढ़ाया तथा प्रभु के जयकारों के साथ फाग खेला। साथ ही भजन कीर्तन महिला मण्डल, श्री राम कीर्तन मण्डल, हरि कीर्तन मण्डल, मीरा सखी मण्डल ने भजनों की धुन पर अबीर गुलाल





No comments:
Post a Comment