Breaking News
recent

तीन दिन पहले महिला के साथ कमरे में शिफ्ट हुआ था युवक, अब फांसी पर लटका मिला शव, महिला हुई फरार

अलवर. अलवर जिले के नीमराणा के जापानी औधोगिक क्षेत्र के पास जनकपुरा गांव में 3 दिन पहले किराए पर रहने लगे युवक का शव संदिग्ध हालत में लोहे के हुक से लटका मिला। युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं युवक के साथ एक महिला भी रहने आई थी जो फरार हो गई। पुलिस कमरे में पहुंची तो शव लगभग जमीन पर लेटा हुआ था और रस्सी युवक के गले में बंधी हुई थी। पुलिस ने मामले की जांच फॉरेंसिक मोबाइल यूनिट, एमओबी शाखा व डॉग स्क्वायड से कराई।

थानाधिकारी अजय सिंह शेखावत ने बताया कि सुबह जनकसिंहपुरा गांव निवासी कृष्णा कुमार यादव ने सूचना दी कि मकान में 3 दिन पहले किराए पर रहने अया भुनगड़ा अहीर निवासी सुमेर सिंह यादव पुत्र हनुमान सिंह (28) अपने कमरे में मृत पड़ा है। वे मौके पर पहुंचे तो कमरे में देशी शराब का पव्वा, अंडा एवं खाने का सामान पड़ा था। उसके गले से रस्सी बंधी हुई थी जो कि छत पर लगे हुक में टंगी हुई थी। युवक के साथ रह रही नारनौल के पटीकरा निवासी महिला दुर्गा मौके से गायब थी। पड़ोसी किराएदारों के अनुसार महिला रात से ही गायब थी। पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, वहीं युवक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.