चित्तौडग़ढ़. जौहर श्रद्धांजलि समारोह के तहत इंदिरा गांधी स्टेडियम में महाराणा सांगा पारम्परिक ग्रामीण एवं जनजाति खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शनिवार शाम हुआ। प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं ने प्रतिभा प्रदर्शन किया। आकर्षण का विशेष केन्द्र सजे-धजे अश्व भी रहे। इन अश्वों की दौड़ हुई तो नृत्य प्रतियोगिता ने भी लोगों का दिल जीत लिया। सुह निशानेबाजी के बाद शाम के समय मल्लखंभ प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभाओं ने कौशल प्रदर्शन किया। पहली बार शामिल रस्सी मल्लखंभ में बालिकाओं ने उत्साह से भाग लिया। साफा बांधों प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में प्रतिभाओं का हौंसला बढ़ाने के लिए भी जौहर स्मृति संस्थान के सदस्यों के अलावा समाज के विभिन्न वर्गो के लोग भी स्टेडियम पहुंचे। रविवार को शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों होते हुए दुर्ग पहुंची जहां पर जौहर करने वाली वीरांगनाओं को नमन किया जाएगा। समारोह में प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया जाएगा।





No comments:
Post a Comment