Breaking News
recent

कन्‍हैया कुमार ने गिरिराज पर साधा निशाना, कहा- 'बेगूसराय के लोग मुद्दों पर करेंगे वोट'

नई दिल्‍ली। बेगूसराय संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ रहे जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाकपा उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने भाजपा प्रत्‍याशी और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर एक बार फिर निशाना साधा है। भाजपा प्रत्‍याशी को कड़ी टक्‍कर दे रहे कन्‍हैया कुमार ने कहा है कि मुझे पूरा विश्वास है कि बेगूसराय के लोग अपने मुद्दों पर मतदान करेंगे। मतदाताओं को जाति, धर्म और ऊंच-नीच में बांटने वाला दुष्‍प्रचार बेगूसराय में विरोधियों के काम नहीं आएंगे ।

1 प्रत्‍याशी के 2 सीटों से चुनाव लड़ने के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का ...

विश्‍वविद्यालय और अस्‍पताल है यहां का मुद्दा

कन्‍हैया कुमार ने कहा कि बेगूसराय में मुख्‍य मुद्दा यहां के युवाओं के लिए विश्वविद्यालय का न होना है। यहां पर अस्‍पताल और बेहतर शिक्षा संस्‍थानों का अभाव है। सड़के, बिजली, पेयजल और किसानों को फसलों का उचित मुआवजा दिलाना यहां की समस्‍या है। इसके अलावा हर व्‍यक्ति को यह अहसास दिलाना कि वो सुरक्षित है अपने आप में बड़ा मुद्दा है।

जम्मू-कश्मीर: महबूबा सरकार में पूर्व राज्‍य मंत्री रहे इमरान रजा अंसारी के ठिकानों पर IT रेड

लोगों को भ्रमित करने में जुटी भाजपा

उन्‍होंने कहा कि ये सभी मुद्दे यहां की जनता की जरूरतों से जुड़ी है। यहां की जनता सब जानती है। लोग सभी दलों के प्रत्‍याशियों से वास्तविक मुद्दों पर बात करना चाहते हैं लेकिन भाजपा वाले मनगढ़ंत मुद्दों की आड़ में लोगों को बांटने पर उतारू हैं। भाजपा वालों के पास जनता से जुड़ा कोई मुद्दा नहीं है। पिछले पांच वर्ष में केंद्र सरकार ने कुछ भी ठोस नहीं किया। इसलिए भ्रम फैलाया जा रहा है।

निर्मला सीतारमण ने ममता पर साधा निशाना, कहा- 'टीएमसी का मतलब तुष्टिकरण, माफियागि...



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.