Breaking News
recent

जौहर करने वाली वीरांगनाओं को आज करेंगे नमन

चित्तौडग़ढ़. शक्ति व भक्ति की धरा चित्तौड़ दुर्ग पर जौहर करने वाली वीरांगानाओं को श्रद्धांजलि देने के लिए रविवार को वार्षिक जौहर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन होगा। सुबह शहर के मुख्य मार्र्गो से शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद दोपहर में फतहप्रकाश प्रांगण में जौहर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन होगा। आयोजन में क्षत्रिय सहित विभिन्न समाजों के लोग देश के विभिन्न क्षेत्रों से शामिल होंगे। सुबह ८ बजे से जौहर प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा भीलवाड़ा रोड स्थित श्रीभूपाल राजपूत छात्रावास से शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए चित्तौड़ दुर्ग तक निकाली जाएगी। सुबह ११ बजे से दुर्ग पर बलिदानी सूरमाओं का पूजन व सुबह ११.३० बजे यज्ञ की पूर्णाहुति दुर्ग स्थित जौहर स्थली पर होगी। दोपहर १२.१५ बजे से मुख्य श्रद्धांजलि समारोह व प्रतिभा सम्मान फतहप्रकाश महल प्रांगण में होगा। मुख्य आयोजन जौहर श्रद्धांजलि समारोह की शोभायात्रा में जौहर करने वाली वीरांगनाओं के साथ पुलवामा के आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को नमन करने वाली झांकी भी शामिल होगी। जौहर स्मृति संस्थान के अध्यक्ष तख्तसिंह सोलंकी ने बताया कि शोभायात्रा में देश के विभिन्न क्षेत्रों के साथ मॉरीशस से भी क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधि शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि फतहप्रकाश महल प्रांगण में बाड़मेर जिले के तारातराधाम के धर्र्मगुरू प्रतापपुरी महाराज के सान्निध्य में होने वाले समारोह में मुख्य अतिथि राज्य के परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास होंगे। समारोह में अतिविशिष्ट अतिथि राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री भंवरसिंह भाटी व राज्यसभा सदस्य हर्षवद्र्धन सिंह होंगे।
..................
इस बार अखरेगी धौली की कमी
वर्ष १९६८ में जौहर स्मृति संस्थान के पंजीयन के बाद पिछले करीब तीन दशक से लगातार जौहर श्रद्धांजलि समारोह उम्मेदसिंह धौली के मार्ग निर्देशन में होता रहा। कुछ माह पूर्व धौली के दिवंगत होने से इस बार आयोजन में उनकी कमी महसूस होने की बात संस्थान के सभी पदाधिकारी स्वीकार कर रहे है। इन पदाधिकारियों के अनुसार दशकों तक संस्थान के अध्यक्ष रहे धौली की भावना के अनुरूप ही आयोजन हो इसका पूरा प्रयास किया जाएगा।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.