Breaking News
recent

दुकान के ताले तोड़ चुराया डेढ़ लाख का मेटल

जोधपुर. सरदारपुरा थानान्तर्गत नसरानी सिनेमा के पास गली में मोटर व पंप रिवाइंडिंग की दुकान के ताले तोड़ डेढ़ लाख रुपए का मेटल चुरा लिया। दुकान में अब तक नौ वारदातों में पचास लाख से अधिक का सामान चोरी हो चुका है, लेकिन पुलिस एक भी मामले का खुलासा नहीं कर पाई है।

पुलिस के अनुसार गुलजारपुरा में प्यारे चौक निवासी मोहम्मद इकबाल पुत्र मोहम्मद इस्हाक शनिवार सुबह दुकान पहुंचे और शटर खोलकर अंदर दाखिल हुए तो सामान अस्त-व्यस्त था। पीछे का लोहे का दरवाजा टूटा पड़ा था। शुक्रवार मध्यरात्रि चोरों ने पिछले दरवाजा व ताला तोड़ा और अंदर दाखिल हुए। चोरों ने दुकान से डेढ़ लाख रुपए का मेटल, पुराना कबाड़, कोपर वायर, नए वायर और स्टील की १२ शॉफ्ट चुरा ली। चोरों ने मकान मालिक का गेट व ताला भी तोड़ा। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया है।

लगातार वारदातें, खुलासा एक भी नहीं

मोहम्मद इकबाल का कहना है कि अब तक नौ बार चोरी हो चुकी हैं। दो महीने पहले भी कचरा बीनने वाली महिलाओं ने तीन लाख रुपए से अधिक का सामान चुरा लिया था। बार-बार चोरियों से बचने के लिए दुकान के आगे वाले गेट पर लोहे का चैनल गेट लगाया, लेकिन चोरों ने इस बार पिछला दरवाजा तोड़ दिया। चोरियों से परेशान दुकान संचालक व अन्य लोग थाने पहुंचे और विरोध जताया। साथ ही चोरों को जल्द पकडऩे की मांग की।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.