Breaking News
recent

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका, नाराज समाज ने दिया भाजपा को समर्थन

जयपुर। राजस्थान गुर्जर महासभा की एक बैठक गुरूवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई। इस बैठक में सचिन पायलट ( Sachin Pilot ) को मुख्यमंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज होकर इस संगठन ने भाजपा को समर्थन का ऐलान कर दिया।

 

महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कालू लाल गुर्जर और कार्यकारी अध्यक्ष प्रहृलाद सिंह अवाना ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों के समक्ष भाजपा को समर्थन का ऐलान किया। कालू लाल गुर्जर ने कहा कि राष्ट्र को आगे बढाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( PM Narendra Modi ) का नेतृत्व जरूरी है। इसलिए महासभा ने भाजपा का समर्थन करने का ऐलान किया है। केन्द्र सरकार के मंत्रियों ने भी गुर्जर आरक्षण पर सहयोग करने का भरोसा दिलाया है। कार्यकारी अध्यक्ष अवाना ने तो साफ तौर पर कहा कि कांग्रेस ( Congress ) ने गुर्जर समाज के साथ धोखा किया है। पायलट को मुख्यमंत्री बनाने के नाम पर गुर्जरों ने कांग्रेस को वोट दिया, लेकिन उनको उप मुख्यमंत्री बना दिया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.