केशवरायपाटन के निकट स्थित इंद्रपुरिया गांव के खेतों में सोमवार शाम को अचानक आग लग गई। तेज हवाओं से देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग गांव की ओर बढऩे से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई। जिससे गांव में अफरा तफरी का माहौल बन गया। आग से आधा दर्जन किसानों की 50 बीघा से अधिक गेहूं की फसल जल गई। वहीं एक दर्जन किसानों के खेतों की नोलाईयां जलकर राख हो गई। सूचना पर केशवरायपाटन की दमकल पहुंची। पुलिस प्रशासन व ग्रामीणों ने खेतों में लगी आग पर करीब 3 घंटे की मशक्ïकत के बाद काबू पा लिया।
बसोली.सथूर में सोमवार शाम को आग लगने से किसान राधेश्याम भाट के एक बीघा गेहूं जल गए।आग को नलकूप चलाकर बुझाया।
रोटेदा. कापरेन-रोटेदा के बीच आलण की पुलिया के समीप सोमवार देर शाम को विद्युत लाइन में हुई स्पार्किंग से खेतों में नौलाइयां जल गई।सूचना पर कापरेन से दमकल मौके पर पहुंची।
बाजड़.क्षेत्र लाडपुर में बिजली के तार में हुई स्पार्किंग से किशन मीना की 5 बीघा गेहूं की फसल जल गई।





No comments:
Post a Comment