Breaking News
recent

जिस लड़की के साथ विदेश भागा था विजय माल्या, आज वो कर रही है इतनी कमाई

नई दिल्ली। भगौड़े शराब कारोबारी विजय माल्या को भारत छोड़े करीब तीन साल हो गए हैं। आगर आपको याद हो कि विजय माल्या जब देश छोड़कर भागा था तो उसके साथ फ्लाइट में एक लड़की भी थी। उस वक्त विजय माल्या के साथ विदेश जाने वाली इस लड़की ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। आइए आपको बताते है कि आखिर कौन थी ये लड़की और आज क्या कर रही है।

पिंकी लालवानी को लेकर विदेश गया था माल्या

विजय माल्या जिस लड़की को अपने साथ विदेश ले गया था। उसका नाम पिंकी लालवानी है। और वो विजय माल्या की कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस में एयरहोस्टेस हुआ करती है। लेकिन दोनों की नजदीकियां इतनी बढ़ी कि आज दोनों पिछले तीन सालों से विदेश में रह रहे हैं। खबरें तो यहां तक भी है कि माल्या ने पिंकी लालवानी से शादी भी कर ली है।

1.35 करोड़ की है कमाई

आपको बता दें कि जिस पिंकी लालवानी को लेकर विजय माल्या विदेश गए थे। आज वहीं उनका खर्च उठा रही है। खुद विजय माल्या ने लंदन की एक अदालत में अपनी आर्थिक हालत के बारे में बताया । अदालत में बताया गया कि पिंकी लालवानी की सालाना सैलरी करीब 1.35 करोड़ रुपए है। पिंकी लालवानी पिछले साल तब चर्चा में आईं थीं, जब ये पता चला था कि वो लंदन में शराब कारोबारी की पार्टनर हैं। माल्या के वकील ने कोर्ट को बताया कि वो पिंकी से ही उधार मांगकर गुजारा कर रहे हैं। माल्या के वकील ने अदालत को खासतौर पर बताया कि माल्या ने अपनी पत्नी पिंकी लालवानी से मोटा उधार ले चुके हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.