Breaking News
recent

कड़ोदिया में युवक का संदिग्ध अवस्था में मिला शव, गांव में सनसनी

सुनेल. कड़ोदिया गंाव में शुक्रवार को युवक का शव संदिग्ध अवस्था में घर में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई, परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामला दर्ज कराया। थानाधिकारी जितेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि मृतक के पिता घीसालाल भील ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि किसी ने उसके पुत्र दीपक भील (18) को मार दिया, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा। पुलिस ने मृतक के पिता की रिपोर्ट पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया।

पानी लेने गई विवाहिता की कुएं में गिरने से मौत
सुनेल. कस्बे में शुक्रवार दोपहर को बाड़ीबल्ड़ा मोहल्ले स्थित ईंट भट्टे पर कार्य के दौरान पानी भरने गई विवाहिता की कुएं पर गिरने से मौत हो गई। कस्बे निवासी रीना बाई (28) ईंट भट्टे पर काम कर रही थी। तभी पानी लेने कुएं पर गई, इसी दौरान उसका पैर फिसलने से कुएं में गिर गई। बहुत देर तक नहीं लौटने पर काम कर रहे अन्य मजदूर तलाश करने गए तो महिला का शव कुएं में दिया। इसे तत्काल निकाल कर चिकित्सालय लाए और पुलिस को सूचना दी। इस पर थानाधिकारी जितेन्द्र सिंह शेखावत सहित पुलिस जाप्ता पहुंचा और मृतका के पति रामभजन हरिजन की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंपा।

प्राण घातक हमले में गल्ला व्यापारी घायल
सुनेल. कस्बे में गल्ला व्यापारी की दुकान पर आए तीन जनों ने व्यापारी पर प्राण घातक हमला कर दिया। थानाधिकारी जितेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि गल्ला आढ़त व्यापारी प्रवीण गुप्ता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गुरुवार शाम को रामद्वारा मार्ग स्थिति आढ़त की दुकान पर बैठा था, इसी दौरान कस्बे निवासी लक्ष्मीनारायण माली, पुत्र कमलेश माली और लोकेश माली ने लकडिय़ों और पत्थरों से मारपीट की, इससे व्यापारी के सिर पर चोटें आई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जंाच शुरू की।

पीएम आवास का काम शुरू नहीं करने पर लाभार्थी पुलिस को सौंपा
--अन्य को चेतावनी
झालरापाटन. पंचायत समिति विकास अधिकारी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए जा रहे आवासों का निरीक्षण किया, इसी दौरान लाभार्थी को प्रथम किश्त की राशि लेने के बावजूद अभी तक निर्माण शुरू नहीं कराने पर पुलिस को सौंपा। रामावतार यादव ने पंचायत प्रसार अधिकारी राधेश्याम भील, ग्राम सेवक जफर खान के साथ ग्राम पंचायत खानपुरिया व रूण्डलाव के गंावों में आवासों का निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत रूण्डलाव के गंाव बावड़ीखेड़ा में लाभार्थी द्वारा वर्ष 2016-17 में स्वीकृत आवास की प्रथम किश्त की राशि प्राप्त करने के बाद भी अभी तक कार्य प्रारंभ नहीं कराने पर मौके पर पुलिस को बुलाकर लाभार्थी को पुलिस को सौंपा। शेष लाभार्थियों को भी समय पर आवास पूर्ण नहीं कराने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

प्लॉट के विवाद में पूजा कर रहे भक्तों पर प्राणघातक हमला
--दो घायल एसआरजी में भर्ती
झालरापाटन. सांईं मंदिर में पूजा करने के दौरान किए हमले में दो जने घायल हो गए, इन्हें झालावाड़ चिकित्सालय में भर्ती कराया। सदर थाना प्रभारी संजयप्रसाद मीणा ने बताया कि मंडावर थाना क्षेत्र के गंाव पटपडिय़ा निवासी हिम्मत सिंह राजपूत ने पुलिस को चिकित्सालय में दिए पर्चा बयान में बताया कि शुक्रवार दोपहर 12 बजे वह उसके भतीजे प्रदीप सिंह के साथ सांई मंदिर में पूजा कर रहा था। दोपहर 12:30 बजे झालावाड़ निवासी गुड्डा हरिजन, विजय हरिजन, आत्माराम हरिजन, फिरोज आधा दर्जन अन्य साथियों के साथ बाइक से मंदिर पर आए और प्लॉट के विवाद को लेकर सभी ने उन पर लाठी, सरिए और डंडों से जान से मारने की नीयत से प्राणघातक हमला कर दिया। इससे दोनों जने घायल हो गए, वहां मौजूद लोगों ने चिकित्सालय में भर्ती कराया। पुलिस ने प्राणघातक हमले का मामला दर्ज किया।

भूसे से भरे ऑवरलोड वाहनों से खतरा
बकानी. क्षेत्र में इन दिनों सड़कों पर भूसे से भरे ऑवरलोड ट्रैक्टर दौड़ रहे हैं। इनके गुजरने के दौरान कई बार पीछे चल रहे वाहनों को सामने से आ रहे वाहन नजर नहीं आते, इससे हादसा होने की आशंका रहती है। प्रशासन फिर भी अंकुश नहीं लगा पा रहा है, यदि समय रहते प्रशासन ने इन पर ध्यान नहीं दिया जो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

वारंटी गिरफ्तार
अकलेरा. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने करीब 12 साल पूर्व मारपीट और चोरी के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया। वारंटी असनावर थाना क्षेत्र के कंवरपुरा गांव निवासी कालूलाल गुर्जर ने 2007 में मारपीट कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद से फरार था। वारंट निकलने पर आरोपी को डूंगरगांव की पहाड
िय़ों के समीप से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा।

डाकघर में चोरी, 11 हजार रुपए ले गए
मनोहरथाना. डाकघर में गुरुवार रात चोरों ने मुख्य गेट का ताला तौड़ प्रवेश किया और 11 हजार 191 रुपए चोर ले गए। उपडाकपाल कानसिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह मुख्य गेट का ताला-कुंदी टूटा मिला। जांच में गुरुवार की शेष बची राशि 11 हजार 191 रुपए चोरी होने का पता चला। इसके अलावा एक पार्सल डाक का फटा हुआ पैकेट मिला। उसमें क्या था इसका पता नहीं। उपडाकपाल ने बताया कि चोरी की सूचना विभागीय उच्च अधिकारियों और पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध चोरी का मुकदमा दर्ज किया। सूचना पाकर कोटा डाकघर के सहायक अधीक्षक गोविन्द वैष्णव उपडाकघर पहुंचे।

सेंट्रल बैंक के सामने
दिनभर लगता जाम
बकानी. कस्बे में माचलपुर रोड स्थित सेेंट्रल बैंक के सामने दिनभर ट्राफिक जाम होने से लोग परेशान हैं। पार्किंग नहीं होने से उपभोक्ता वाहन कहीं भी खड़े कर देते हंै। दुकानदारों का कहना है कि जब से सेंट्रल बैंक यहां पर शिफ्ट हुई है, तब से जाम लगना शुरू हो गया है, इसके चलते दिनभर काम धंधा भी प्रभावित होता। थाना प्रभारी बलवीर सिंह ने ट्राफिक व्यवस्था सुधारने में सफल भी रहे हैं, लेकिन बैंक के सामने लगने वाले जाम में सुधार नहीं हो पाया है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.