Breaking News
recent

मोदी के रोड शो पर कांग्रेस का वार, अपने झूठे वादों के लिए काशी से माफी मांगें पीएम

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव ( Lok Sabha Election 2019 ) में वाराणसी ( Varanasi ) से नामांकन दाखिल करने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Narendra Modi ) काशी को भगवा करने की कोशिश में हैं। इसके लिए गुरुवार को करीब 10 किलोमीटर लंबा रोड शो निकाला जा रहा है। कांग्रेस ने मोदी के इस मेगा शो पर बड़ा हमला बोला है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मोदी ने काशी को लेकर सिर्फ जुमलेबाजी की है। उन्होंने वाराणसी की जनता से बड़े बड़े वादे कर सिर्फ धोखा दिया है।

यह भी पढ़ें: केजरीवाल, सिसोदिया और योगेंद्र यादव को कोर्ट से मिली बड़ी राहत

मोदी ने काशी की जनता को ठगा: कांग्रेस

मोदी के रोड शो से पहले कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक ने आरोप लगाए कि पीएम वाराणसी को विकसित करने में नाकाम रहे हैं। नमामि गंगे के नाम पर काशी की भोली-भाली जनता को मोदी ने ठगा है। क्योंकि खुद देश की सबसे बड़ी अदालत यानि सुप्रीम कोर्ट कह चुका है कि जिस रफ्तार से गंगा की सफाई हो रही है, ऐसे में 200 साल भी कम पड़ जाएंगे।

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2019 में सितारों के सहारे पार्टियां, एंट्री करते ही मिलता है टिकट

अपने वादे भूल गए पीएम: कांग्रेस

नायक ने प्रधानमंत्री मोदी को रोड़ शो के बाद मां गंगा से माफी मांगे की मांग रखी है। उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के नाम पर लोगों को धोखा दिया है। कांग्रेस ने कहा कि 2014 में काशी आते वक्त मोदी ने इस क्योटो जैसा बनाने का वादा किया था, लेकिन कुर्सी मिलने के बाद वे इसे पूरी तरह भूल चुके हैं।

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.