Breaking News
recent

दो युवकों ने लगाया फंदा

जोधपुर. चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर 14 में एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या का कारण सामने नहीं आया है। पुलिस के अनुसार मृतक देवेन्द्रसिंह उर्फ मोनू (27) पुत्र उगमसिंह की मां मथुरादास माथुर अस्पताल में काम करती है। वो नाइट ड्यूटी से गुरुवार सुबह घर लौटी तो दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज लगाने के बाद भी जवाब नहीं मिला तो काफी मशक्कत के बाद दरवाजा खोलकर मां अंदर पहुंची तो पुत्र को फंदे पर लटका पाया। लोगों की मदद से उसे नीचे उतारकर मथुरादास माथुर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि मृतक तलाकशुदा है।

मानसिक परेशान युवक ने आत्महत्या की
महामंदिर थानान्तर्गत शिव शक्ति नगर की गली-6 में एक युवक ने गुरुवार सुबह साड़ी से फंदा बना आत्महत्या कर ली। वह पिता के निधन के बाद से मानसिक परेशान था। पुलिस के अनुसार गली-6 निवासी पंकज चौहान (26) पुत्र देवीलाल माली बिजली की फिटिंग का कार्य करता था। पन्द्रह दिन पहले ही उसको पुत्री हुई थी। आठ-दस माह पूर्व पिता के निधन के बाद से वह मानसिक परेशान था। सुबह चार बजे मां ने उसे चाय पिलाई थी। इसके बाद सुबह साढ़े आठ फिर चाय बनाई उसे चाय पीने के लिए आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। तब घरवालों ने अंदर जाकर देखा तो पंकज साड़ी के फंदे से पंखे के हुक पर लटक रहा था। उसकी मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई के बाद शव नीचे उतरवाया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.