Breaking News
recent

आठ जनों की तबीयत फिर बिगड़ी, बांदीकुई रैफर

दौसा ग्रामीण. कुण्डल पत्रिका. ग्राम पंचायत भांवता-भांवती के भृतहरि टीला की ढाणी में दूषित भोजन के सेवन से एक दर्जन में से आठ जनों की तबीयत शुक्रवार को फिर खराब हो गई। जिन्हें गुढ़ाकटला के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से बांदीकुई सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रैफर कर दिया गया।

 


पीडि़त के परिजन सीताराम योगी ने बताया कि शुक्रवार को उनके परिवार के आठ सदस्यों की तबीयत बिगडने पर उन्हे गुढाकटला के राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जांच मशीनों के अभाव में उन्हें रैफर कर 108 एम्बुलेंस से बांदीकुई स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाकर भर्ती कराया गया। जहां जांच के बाद सभी पीडि़तों को डिस्चार्ज कर एम्बुलेंस से घर भिजवा दिया गया।

 


इनकी बिगड़ी तबीयत


दूषित भोजन के सेवन से रामावतार योगी, केशन्ती देवी, रेखा देवी, अर्चना, मनीषा, माधुरी, आशीष, हेमन्त की पुन: तबीयत खराब होने पर गुढ़ाकटला से बांदीकुई रँफर कर दिया गया। गौरतलब है कि बुधवार रात्रि को भांवता-भांवती गांव के भृर्तहरी टीला ढाणी के एक ही परिवार के 11 जनों की दूषित भोजन के सेवन के बाद रात्रि 12 बजे तबीयत खराब हो गई थी। जिन्हे परिजन रात्रि को कुण्डल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे। अस्पताल के रात्रि के समय ताला लगा मिला था।

 


सरपंच, सचिव और पटवारी ने लिया जायजा'
घटना के दूसरे दिन सरपंच बीरबल बलाई, सचिव हरिमोहन मीना और पटवारी लक्ष्मीनारायण बैरवा पीडि़त के घर पहुंचकर सम्पूर्ण घटनाक्रम की जानकारी ली।

 


उपखण्ड अधिकारी, जिला प्रमुख व विधायक ने पूछी कुशलक्षेम
बांदीकुई उपखण्ड अधिकारी पिकीं मीना, जिला प्रमुख गीता खटाना और विधायक गजराज खटाना ने पीडि़त रामावतार योगी से दूरभाष पर कुशलक्षेम पूूछकर सम्पूर्ण घटना की जानकारी लेकर उच्चाधिकारीयों से मिलकर जांच कराने की बात कही।

 

कुण्डल में चिकित्सक नहीं मिलने के मामले ने पकड़ा तूल

 


बांदीकुई. राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुण्डल में रात्रि को चिकित्सक उपस्थित नहीं मिलने को लेकर मामला बढ़ता जा रहा है। इसको लेकर समाज कल्याण बोर्ड की पूर्व सदस्य सुनीता सैनी ने जिला कलक्टर को पत्र लिखकर मामले की जांच करने एवं रात्रि को चिकित्सकों के मुख्यालय पर ही रहने के लिए पाबंद किए जाने की मांग की। उन्होंने बताया कि उच्चाधिकारियों की उदासीनता के चलते जिले के कई स्वास्थ्य केन्द्रों पर रात्रिकालीन ड्यूटी पर चिकित्सक नहीं रहते हैं। इससे आमजन को खासी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

 

गत दिनों कोलवा थानान्तर्गत भांवता के बगडेड़ा गांव में फूड पाइजनिंग हो गया था। इसमें करीब दर्जनभर लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इस पर सभी को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुण्डल लेकर गए। जहां एक भी चिकित्सक मौके पर नहीं मिला। मजबूरन लोगों को बांदीकुई एवं दौसा चिकित्सालय में उपचार के लिए ले जाना पड़ा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.