Breaking News
recent

आज छुट्टी पर आने की बात कहकर तिरंगे में लिपटा आया जवान, रो पड़ा हर कोई जब चार साल के बेटे ने दी मुखाग्नि

सीकर।

मध्यप्रदेश के महू में युद्धाभ्यास के दौरान मोर्टार फटने से शहीद हुए झुंझुनूं के खेतड़ी कस्बे के नजदीकी गांव रवां के जवान रंजीत गुर्जर का अंतिम संस्कार आज शाम उनके पैतृक गांव में हुआ। शहीद को चार साल के बेटे साहिल ने मुखाग्नि दी। इससे पहले शहीद की पार्थिव देह शाम पांच बजे रवां गांव पहुंची। जिसे हाथ में तिरंगा लिए ग्रामीण जयकारों के साथ करीब तीन किलोमीटर की मोटर साइकिल रैली के बीच लेकर पहुंचे। यहां हजारों की भीड़ के बीच अंतिम दर्शनों के बाद शहीद की पार्थिव देह को फिर से शहीद और भारत माता के जयकारों के बीच अंत्येष्टि स्थल ले जाया गया। जहां राजकीय और सैनिक सम्मान के साथ शहीद की अंत्येष्टि क्रिया हुई। इस दौरान विधायक डा. जितेन्द्र सिंह , पूर्व विधायक दांताराम गुर्जर, धर्मपाल गुर्जर और एसपी गौरव यादव सहित कई जनप्रतिनिधी और प्रशासनिक अधिकारी भी शहीद की अंतिम क्रिया में पहुंचे। बतादें कि शहीद रणजीत सिंह गुरुवार को उस समय शहीद हो गए, जब मोर्टार फटने के दौरान चार साथियों को बचाने के बाद वह उसकी चपेट में आ गए। इसकी सूचना गुरुवार शाम शहीद के पिता सुमेर सिंह को दी गई थी। जिसके बाद से गांव में गर्व के साथ गम का माहौल है। झकझोरने वाली बात यह भी है कि शहीद रणजीत सिंह का युद्धाभ्यास का गुरुवार को अंतिम दिन था और पत्नी व पिता से गुरुवार को ही फोन पर बात करते हुए उसने छुट्टी के बाद आज ही घर आने की बात कही थी। जवान आज आया तो सही, लेकिन वह तिरंगे में लिपटा हुआ आया और जवान के लौटने की उम्मीद में घर में जो खुशी का माहौल था वह भी गर्व मिश्रित गम में बदल गया।

Read More :

चार साथियों को बचाकर शहीद हुआ शेखावाटी का जांबाज, गांव में गर्व के साथ गम का माहौल, आज होगा अंतिम संस्कार



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.