Breaking News
recent

थकान के कारण सोते रहे परिजन, चोर ले उड़े नकदी व आभूषण

चित्तौडग़ढ़. घर में पोती की शादी के बाद परिवार थकान के चलते गहरी नींद में सो रहा था और चोर लाखों रुपए की नकदी व जेवरात पर हाथ साफ कर गए।
जिले के राशमी थाना क्षेत्र के रूद गांव में शुक्रवार रात को मोहनलाल टेलर के घर में घुसकर करीब सवा लाख रुपए की नकदी और चार तोला सोने के जेवरात चुरा ले गए। गांव में ही रात्रि को एक परिवार में शादी भी। रात करीब दो-ढाई तीन बजे मोहन टेलर के घर कैलाश सुखवाल तोरण के लिए तलवार लेने आए तभी बार छिपकर बैठक चार-पांच चोरों ने सरिए से हमला कर दिया। और उसके गले से दो तौला वजनी चेन व सोने की अगूंठी लेकर चोर भाग निकले। राशमी थानाधिकारी के एएसआई गिरवरसिंह ने बताया कि चोरी की घटना की रिपोर्ट मिली है मामले की जांच की जा रही है।
चोरी की घटना के बाद गांव में दहशत
गांवों में लगातार आए दिन चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है। कई बार चोर गांव में जाग हो जाने पर लोगों पर जानलेवा हमला भी कर देते है। ऐसी बढ़ती घटनाओं के गांवों में दहशत का माहौल है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.