चूरू.
आसाम से लाई गई एक नाबालिग को चाइल्ड हेल्प लाइन की टीम व तारानगर पुलिस ने रेस्क्यू किया है। हेल्प लाइन के जयकरण कांटीवाल ने बताया कि आसाम से नाबालिग के बाई ने सूचना दी की उसकी बहन को तारानगर के गांव पूनरास का एक युवक अपहरण कर ले गया है। मंगलवार को जब चाइल्ड लाइन की टीम व तारानगर पुलिस मौके पर पहुंची तो अर्जुनसिंह के घर नाबालिग मौजूद मिली। इस पर टीम ने उसे रेस्क्यू कर लिया।
कांटीवाल ने बताया कि नाबालिग के शरीर पर चोट के निशान हैं, हाथों में शादी की चूड़ी पहन रखी है और मांग में सिंदूर भी है। नाबालिग ने बताया कि अर्जुनसिंह ने उसके साथ शादी की है। लेकिन नाबालिग के शरीर पर चोट के काफी निशान हैं, इससे शाबित होता है कि नाबालिक के साथ मारपीट की गई है। भाषा समझ में नहीं आने से बालिका के साथ हुई घटना स्पष्ट नहीं हो पायी। नाबालिग को देर रात तक बाल कल्याण समिति में पेश कर बालिका आश्रय गृह में भिजवा दिया गया। वहीं अर्जुनसिंह घर पर नहीं मिला। पीडि़ता के परिजनों ने कमरू में मामला दर्ज कराया है।
पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार
चूरू. संभाग स्तरीय पुलिस टीम ने सोमवार रात फायरिंग के आरोपी व घर में घुसकर पति-पत्नी से मारपीट करने के एक मामले में आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक थाने में 21 अप्रेल 2018 को गांव खारिया निवासी पीडि़त मूलाराम ने आरोपी श्योपुरा निवासी सुरेन्द्र उर्फ सोनू के खिलाफ घर में घुसकर उसके व पत्नी के साथ मारपीट व फायरिंग करने तथा जानलेवा हमले का मामला दर्ज कराया था।
मामले की जांच कर रहे एएसआई महेन्द्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को आरोपी को बापर्दा सरदारशहर कोर्ट में पेश किया गया जहां से शिनाख्ती के लिए जेल भेज दिया। ज्ञातव्य हो कि आरोपी को बीकानेर आईजी की ओर से एसआई रामविलास के नेतृत्व में गठित टीम ने गिफ्तार कर सदर थाने में पेश किया। आरोपी को रतनगर से सादुलपुर की तरफ एनएच ५२ पर गिरफ्तार किया गया था।





No comments:
Post a Comment