Breaking News
recent

मोदी की बायोपिक पर ममता का हमला- ऐसा क्या काम किया कि उनकी फिल्म देखूं

नई दिल्ली। बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी चीफ ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने हिंदुस्तान के निर्माण में ऐसा कौन सा योगदान दिया है? जिसकी वजह से उनपर बनी फिल्म देखनी चाहिए। इससे पहले ममता ने कहा था कि मैं उन्हें प्रधानमंत्री नहीं कहूंगी, वह एक्सपायरी बाबू हैं क्योंकि उनकी सरकार एक्सपायरी डेट को पार कर चुकी है।

आखिर कोई क्यों जाएगा मोदी की फिल्म देखने: ममता

लोकसभा चुनाव के कूच बिहार में ममता एक रैली को संबोधित कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार और बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने पीएम मोदी के राजनीतिक जीवन पर बनी फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' पर जनता से सवाल पूछते हुए कहा कि... आखिर कोई क्यों जाएगा ये फिल्म देखने? अगर देखनी ही होगी तो गांधी जी और आंबेडकर जी पर आधारित फिल्में देखेंगे, मोदी पर बनी फिल्म क्यों? उन्होंने हिंदुस्तान के निर्माण में ऐसा कौन सा योगदान दिया है।

महबूबा की धमकी, अनुच्छेद 370 हटा तो फिलिस्तीन जैसे हो जाएंगे कश्मीर के हालात

विवेक बोले- फिल्म से डरते हैं या चौकीदार के 'डंडा' से

पीएम पर बनी बायोपिक में मोदी का किरादार निभाने वाले अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने बुधवार को फिल्म का विरोध करने वालों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुझे समझ नहीं आ रहा है कि कुछ लोग इस तरह से ओवररिएक्ट क्यों कर रहे हैं। अभिषेक मनु सिंघवी जी और कपिल सिब्बल जी जैसे वरिष्ठ और प्रसिद्ध वकील ऐसी मामूली फिल्म पर जनहित याचिका दायर करने में अपना समय क्यों बर्बाद कर रहे हैं? पता नहीं वे फिल्म से डरते हैं या चौकीदार के 'डंडा' से।

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.