Breaking News
recent

प्याज के भावों में उछाल, किसानों के चेहरे पर खुशी

सीकर. पड़ोसी राज्य पंजाब व हरियाणा में फसलों की कटाई कर रहे मजदूरों की भोजन व्यवस्था में प्रयुक्त शेखावाटी के प्याज की मांग एकाएक बढ़ गई है। इससे सीकर मंडी में प्याज के भाव साढ़े चार रुपए उछल कर सात रुपए प्रतिकिलो तक पहुंच गए हैं। इससे प्याज उत्पादक किसानों के चेहरों पर खुशी नजर आने लगी है। प्याज के भावों में आ रही तेजी को देखते हुए किसानों ने प्याज रोकना शुरू कर दिया है। हालांकि अभी भी मंडी में तीस हजार से ज्यादा कट्टे प्याज के आ रहे हैं। दो दिन पहले तक प्याज के भाव साढ़े सात रुपए प्रतिकिलो तक पहुंच गए थे। कृषि विभाग के अनुसार इस बार पिछले वर्ष की तुलना में प्याज का 15 प्रतिशत तक ज्यादा उत्पादन हुआ है।
कटाई बनी कारण
तापमान बढऩे के साथ ही हरियाणा, पंजाब में फसलों की कटाई शुरू हो गई। इससे प्याज की मांग में तेजी आ रही है। सीकर मंडी से रोजाना औसतन 45 से 60 ट्रक दूसरे राज्यों में जा रहा है। मंडी में प्याज की बिक्री का सीजन चार माह तक चलता है। अप्रेल माह तक प्याज के कट्टों की आवक सीकर मंडी में रोजाना पचास हजार कट्टों तक पहुंच जाती है लेकिन भावों में तेजी के कारण किसानों ने प्याज रोकना शुरू कर दिया है।
30 हजार कट्टे पहुंचे
मंडी में ट्रेक्टर ट्रॉली और पिकअप की लाइन लगी रही। तुलाई के लिए कांटे पर वाहनों को इंतजार करना पड़ा। व्यापारी भंवरलाल निठारवाल ने बताया कि मंडी में अच्छी गुणवत्ता का प्याज 277 रुपए प्रति मण बिका। जबकि कम गुणवत्ता का प्याज 100 रुपए प्रति मण बिका। प्याज की बोली 140 रुपए से लेकर 180 तक लगी। मंडी में आवक से प्याज 70 रुपए प्रति मण बिकने लगा था। अब भावों में सुधार होने के कारण स्थिति में सुधार आया है। किसानों को कुछ राहत मिली। जिसके कारण किसानों के चेहरों पर खुशी नजर आ रही है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.