Breaking News
recent

मलारना डूंगर का हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तीन जिलों में वांछित

मलारना डूंगर. जिले में अपराधियों की टॉप 10 सूची में शामिल हार्डकोर अपराधी बत्ती लाल उर्फ बत्तिया निवासी श्यामोली मलारना डूंगर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी बत्ती लाल को विशिष्ट न्यायाधीश न्यायालय करौली के द्वारा जारी स्थायी वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के खिलाफ मलारना डूंगर सहित मानटाउन, सवाईमाधोपुर, सपोटरा, करौली, नेनवा व बूंदी में लगभग 15 मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी भरत सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को आरोपी को लालसोट-सवाईमाधोपुर मेगा हाइवे स्थित मलारना चौड़ बाइपास से गिरफ्तार किया है। आरोपी मलारना डूंगर थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है।

थाना प्रभारी भरत सिंह ने बताया कि एसपी के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत टीम में शामिल हेड कांस्टेबल रामावतार, कांस्टेबल सुरेंद्र चौधरी, मुकेश गुर्जर ने आरोपित बत्तीलाल उर्फ बत्तिया पुत्र घनश्याम गुर्जर निवासी शायमोली को सपोटरा थाने में मारपीट, पोक्सो एक्ट व एससी,एसटी एक्ट में दर्ज प्रकरण में गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ करीब 15 मामले दर्ज हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.