Breaking News
recent

चोरी करते चढ़े भीड़ के हत्थे, लोगों ने जमकर की धुनाई

कोटा. गुमानपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार को 3 मवेशी चोरों को चोरी करते हुए लागों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने चोरी के आरोपितों की जमकर धुलाई कर दी। इसके बाद लोगों ने आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया।

घटनाक्रम के अनुसार गुमानपुरा थाना क्षेत्र निवासी बाबूलाल की गाय को 3 जनों ने चुरा लिया और उसे को चारा खिलाते हुए अपने साथ ले गए। जैसे ही बाबूलाल को इसकी जानकारी मिली उसने पीछा कर ते हुए चोरों को रंगे हाथों पकड़ लिया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों ने चोरी के आरोपी तीनों लोगों जमकर धुनाई कर दी। लोग इन तीनों को पकड़ कर गुमानपुरा थाने ले आए और पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए तीनों आरोपित पूर्व में भी कई बार मवेशी चुरा चुके हैं। जिनकी शिकायत पहले भी थाने में दी गयी थी। मौके से एक दूध वाला भी इनके साथ बताया जा रहा है जो मामला बिगड़ता देख फरार हो गया था।

दो हार्डकोर बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे
कोटा.गुमानपुरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुधवार को दो हार्डकोर अपराधियों को गिरफ्तार कर उनसे एक देसी कट्टा और चार जिंदा कारतूस बरामद किए।

गुमानपुरा थानाधिकारी मनोज सिकरवार ने बताया कि दोनों आरोपी साजीदेहड़ा निवासी अमन अली उर्फ बच्चा (19) व पाटनपोल निवासी शाहनवाज (19) ने अपने साथियों के साथ मिलकर 2 दिन पहले 15 अपे्रल को संजय नगर पेट्रोल पम्प के पास दो युवकों संजय नगर निवासी आजम व अरसान पर फायर किया था। इसमें दोनों बाल-बाल बच गए थे। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की। बुधवार को गुमानपुरा पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोटा बैराज रोड से गिरफ्तार किया। दोनों पर लूट और हत्या के प्रयास जैसे संगीन मामले शहर के अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। कोटा सिटी एसपी की ओर से दोनों के ऊपर दो-दो हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा था। पुलिस पूछताछ कर उनके अन्य साथियों की जानकारी जुटा रही है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.