Breaking News
recent

हंसराज हंस के बाद दलेर मेंहदी भी हुए भाजपा में शामिल, ​विजय गोयल ने ग्रहण कराई सदस्यता

नई दिल्ली। हंसराज हंस के बाद अब पंजाबी गायक दलेर मेंहदी भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। दिल्ली नॉर्थ-वेस्ट से भाजपा के उम्मीदवार और सिंगर हंसराज हंस और केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने दलेर मेंहदी को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। आपको बता दें कि दलेर से पहले बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सनी देओल और सिंगर हंसराज हंस भी भाजपा का दामन थाम चुके हैं। इस दौरान भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी भी मौजूद रहे।

बिहार: समस्तीपुर में बोले राहुल गांधी, चौकीदार ने जनता से झूठ के अलावा कुछ नहीं बोला

माना जा रहा है कि भाजपा दलेर मेहंदी को भी पंजाब की किसी सीट से बीजेपी मैदान में उतार सकती है।
बिहार के पटना में 18 अगस्त 1967 को जन्मे दलेर को बचपन से ही गाने का शौक था। 5 साल की उम्र से ही दलेर ने गायन कला सीखना शुरू कर दिया था। साल 1995 में दलेर मेहंदी ने अपना पहला एल्बम बोलो ता रा रा' रिकॉर्ड किया।

गौरतलब है कि हंस राज हंस को भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर-पश्चिम दिल्ली सीट से उम्मीदवार बनाया है। वहीं, हंसराज हंस ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी पर सवाल उठाने वालों को खुदा से डरना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के बारे में गलत बोलने वालों को वह यह बात बतौर ‘फकीर’ कह रहे हैंं।

पटना जाते वक्त राहुल गांधी के विमान में आई खराबी, दिल्ली लौटने को हुए मजबूर

वहीं, बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सनी देओल ने हाल ही में भाजपा का दामन थाम लिया। केंद्रीय रेलवे मंत्री पीयूष गोयल और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने उनको पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। भाजपा ने उनको पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले इस सीट पर दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना सांसद रह चुके हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.