रतननगर. कस्बे में सुबह करीब पांच बजे लुधियाना से जयपुर जा रही एक निजी बस अनियंत्रित होने से पलटगई। पुलिस के मुताबिक तेज व लापरवाही से चलाने के कारण निजी बस गोगामेड़ी के पास पलट गई। बस में करीब 20 सवारियां थीं। हादसे में बस में सवार शरीक, इमरान सहित अन्य जनों को मामूली चोटें आई। बस जब्त कर ली गई।चालक मौके से भाग गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्लीपर बस अनियंत्रित होकर 11 केवी बिजली लाइन के टावर से टकराकर दीवार में घुस गई।इससे करीब 20 फीट लंबी दीवार ढह गई। बिजली टावर टेढ़ा हो गया और तार टूट गए। तार बस पर नहीं गिरने से बड़ा हादसा नहीं हुआ। पुलिस ने गांव हरदयालपुरा निवासी मो. शफीक की रिपोर्ट पर बस चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। उधर जोधपुर डिस्कॉम के एईएन अरुण मीणा ने बताया कि टावर टेढ़ा होने व तार टूटने से पूरे कस्बे की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। नया टावर लगाया जाएगा।





No comments:
Post a Comment