Breaking News
recent

मजदूरों की हड़ताल से डिडवाना रीको क्षेत्र में काम ठप

लालसोट. डिडवाना रीको औद्योगिक क्षेत्र के मजदूर अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। मजदूरों की हड़ताल के चलते अधिकांश औद्योगिक इकाइयों में सोमवार को कामकाज ठप हो गया।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब नौ बजे मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर असंगठित मजदूर संघ के तत्वावधान में आंंदोलन करते हुए हड़ताल की घोषणा कर दी। दर्जनों मजदूरों ने नारे लगाते हुए करते हुए जुलूस निकाला और अधिकांश इकाइयों का कामकाज ठप करा दिया।

 

 

इस दौरान मजदूरों ने राज्य सरकार द्वारा नियमानुसार वेतन देने, मजदूरी की दरें 30 प्रतिशत बढ़ाने, मजदूरी कार्य का समय आठ घंटे निर्धारित करने, लोडिंग व अन लोडिंग का चार्ज 30 रुपए प्रति क्विंटल देने व माह में दो अवकाश व त्योहारों के मौके पर अवकाश देने की मांग को लेकर नारे लगाए।

 


इस दौरान असंगठित मजदूर संघ के संरक्षक मौजीराम मीना ने बताया कि वे मजूदरों की मांगों को लेकर उद्यमियों को ज्ञापन दे चुके हैं। इसके बाद भी उद्यमी मजदूरों की मांगों पर कोई सुनवाई करने के बजाए हठधर्मिता पर उतारू हैं। मौके पर लालसोट थाना पुलिस भी पहुंची और मजदूरों को अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्वक तरीके से उद्यमियों से वार्ता करने को कहा।

 


इधर, वरिष्ठ उद्यमी सुभाष भिंवाल ने बताया कि कुछ जने मजदूरों को भड़काकर कर यहां का माहौल बिगाडऩा चाहते हैं। कुछ फैक्ट्रियों में अपनी इच्छा से काम करने वाले मजदूरों को भी काम नहीं करने के लिए मजबूर किया जा रहा है।वहीं डिडवाना रीको एरिया एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलेश बड़ाया ने बताया कि मजूदरों सेे वार्ता की जा रही है।शीघ्र ही मामले का उचित हल निकाला जाएगा।(नि.प्र.)

 

खम्भे से टकराया वाहन


लालसोट. रामगढ़ पचवारा कस्बे में सोमवार तड़के एक लोडिंग वाहन बिजली के खम्भे से टकरा गया। खम्भा क्षतिग्रस्त हो गया। तार टूट कर पिकअप पर गिरने के बजाए दूर गिरने से बड़ा हादसा टल गया।घटना के बाद पूरे दिन कस्बे मेंं बिजली की आपूर्ति बंद रही। इसके चलते ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। निगम ने नया खम्भा लगाकर मरम्मत की।शाम को बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी।(नि.प्र.)



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.