Breaking News
recent

सुपर कपः चेन्नइयन सिटी एफसी ने एटीके को हराकर फाइनल में किया प्रवेश

भुवनेश्वर। सुपर कप फुटबॉल टूर्नामेंट के तहत खेले गए दूसरा सेमीफाइनल मैच बुधवार देर रात खेला गया। इस मुकाबले में चेन्नइयन सिटी एफसी टीम ने एटीके को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

मुकाबला भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेला गया। फाइनल मुकाबले में चेन्नइयन सिटी एफसी का सामना एफसी गोवा से होगा। फाइनल मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा।

मैच के पहले हाफ में एक भी गोल नहीं हुआ, लेकिन दूसरे हाफ में चेन्नइयन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दो गोल दाग दिए। इसके साथ ही टीम ने गोवा के साथ खिताबी भिड़ंत भी पक्की की।

पहले हाफ के बाद दोनों टीमें दूसरे हाफ में गोल करने के लिए बेताब थीं। चेन्नइयन के सीके वीनीत ने मैच के 50वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया। इस गोल में अनिरुद्ध थापा ने उनका साथ दिया। थापा ने बाएं फ्लैंक से गेंद बॉक्स में दी, जिस पर वीनीत ने गोल कर दिया।

चेन्नइयन को दूसरा गोल करने में ज्यादा समय नहीं लगा। आठ मिनट बाद थापा ने चेन्नइयन की बढ़त को दोगुना कर दिया। यहां ग्रेगोरी नेल्सन को गेंद मिली। वह गेंद लेकर आगे बढ़े और थापा को पास दिया। थापा ने गेंद को नेट में डालने में कोई गलती नहीं की।

इसके बाद हालांकि एटीके की टीम ने मैच में वापसी करने की तमाम कोशिशें की और आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और मैच एटीके के हाथ से निकल चुका था।

खेल समाचार ( Sports News ) से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं क्रिकेट, फुटबॉल समाचार ( Football News ), हॉकी, टेनिस के हर अपडेट.



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.