Breaking News
recent

आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा करवा रहे चार बुकी गिरफ्तार

सुजानगढ़. आईजी रेंज बीकानेर डा.बीएल मीणा की स्पेशल टीम ने शनिवार शाम को आईपीएल मैच पर सट्टा करवा रहे एक बुकी के ठिकाने पर दबिश देकर चार जनों को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाईमें छह करोड़ रुपए से अधिक के क्रिकेट सट्टे का हिसाब मिला है। आरोपियों से 14 हजार 60 रुपए नकद जब्त किए गए। थानाधिकारी मुश्ताक खां ने बताया कि वार्ड 30 के नया बाजार में बद्री प्रसाद मोदी अपने पुराने घर में आईपीएल टी 20 का राजस्थान रॉयल्स बनाम मुम्बई इण्डियंस मैच पर सट्टे की बुक चला रहा था। यहां से आरोपी बद्री प्रसाद मोदी, नारायण अग्रवाल, सद्दाम लीलगर, जुगल किशोर शर्मा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने सट्टे की बुक चलाने के लिए लाइनें सूरत से जय अम्बे लाइन, मुम्बई से जयंती पलाड़, जगदीश उर्फ पुरुषोत्तम टाडा की डबल पी लाइन ले रखी थी। पुलिस ने इनके कब्जे से 37 मोबाइल, तीन लैपटॉप, दो बड़ी लाइन मशीन, एक्सटेंशन मोबाइल बॉक्स, दो सैट टॉप बॉक्स, चार बिजली बोर्ड, तीन माइक, एक केलकुलेटर, चार रिमोट, दो इंटरनेट डोंगल, दो मोबाइल चार्जर, तीन लैपटॉप चार्जर, चार लीड, 21 डायरियां, एक वॉइस रिकॉर्डर, एक बड़ी एलईडी, तीन चांदी के सिक्के मिले हैं।


राज्य की बड़ी कार्रवाई
पुलिस के मुताबिक इस इलाके में क्रिकेट सट्टे के इस अवैध धंधे में बद्री को किंग माना जा रहा है। चूरू जिले की या प्रदेश की यह बड़ी कार्रर्वाईमानी जा रही है। पुलिस के अनुसार बद्री को पहले भी ऐसे ही मामलों में गिरफ्तार किया गया था।


ये थे टीम में शामिल
कार्रवाईके लिए बीकानेर से पहुंची टीम में उपनिरीक्षक रामविलास विश्रोई, एचसी राजेन्द्र गोदारा, प्रवीण कुमार सिपाही सुखदेव, संदीप, नरेश, पल्लू थाना के प्रमोद कुमार व रमेशचंद्र, सरदारशहर थाना के सचिन मीणा व वीरेंद्र झाझडिय़ा, पुलिस थाना साहवा से अभिषेक शामिल थे।


गुपचुप दिया कार्रवाईको अंजाम
बीकानेर से आई टीम में शामिल पुलिसकर्मी दो प्राईवेट निजी कारों में आए और सीधे बद्री के अड्डे पर पहुंचकर यहां से आरोपियों को धर दबोचा। फिर स्थानीय पुलिस को बुलाया। खास बात ये रही कि बद्री के दो परिजनों ने आकर शोर मचाया तो पुलिस उन दोनों को भी थाने ले गई। रामविलास विश्रोई बीकानेर से दो-तीन बार पहले भी इनको पकडऩे आए थे। मगर बात लीक हो जाने से सफलता नहीं मिली।


आरोपियों को राजनीतिक शह
बड़ी कार्रवाईके बाद शहर में यह चर्चा है कि गिरफ्तार बद्री मोदी को बड़ी राजनीतिक शह थी। यह राजनेता कुछ माह पहले बद्री के घर पर भी आया था। गिरफ्तारी के बाद नेता जी का एक कार्यकर्ता पुलिस थाने भी पहुंचा। मगर बीकानेर टीम के सामने उसकी दाल नहीं गली।


खबर का असर
राजस्थान पत्रिका ने चार अप्रैल को 'पिच पर गेंद फेंकने से पहले ही तय हो जाते हैं चौके-छक्के के भाव, यहां कई हो जाते है बोल्डÓ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। इसके बावजूद सुजानगढ़ थाने की पुलिस आंखें मूंदे बैठी रही। ऐसे में कार्रवाई के लिए बीकानेर से आईजी की टीम को यहां आकर कार्रवाईकरनी पड़ी।


एपी गैंग से जुडे थे तार
सुजानगढ़ थानाधिकारी मुश्ताक खां जब सन् 2014 में नेछवा थानाधिकारी थे तब एपी की खास अनुराधा की गाड़ी में बड़ा सटोरिया भी था। भागमभाग में तब शिवदत्त नामक एक जने की मौत हुई थी।
-----------
क्रिकेट सट्टा करवाते तीन गिरफ्तार
रतनगढ़. पुलिस ने शनिवार देर शाम को एक घर पर दबिश देकर यहां क्रिकेट सट्टा करवाते तीन जनों को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी हरजिंदर सिंह के मुताबिक दबिश के दौरान आरोपी प्रकाश शर्मा, वासुदेव शर्मा व मोहनलाल शर्मा क्रिकेट पर सट्टे की खाईवाली व लगाईवाली करते मिले। जिन्हें गिरफ्तार कर इनके पास से एक लैपटॉप, छह मोबाइल, एक जिओ का डोंगल, पांच लाख 92 हजार 56 5 की सट्टा राशि का हिसाब मिला। पुलिस ने इनके विरुद्ध भादसं की धारा 420, 120 बी, आईटी एक्ट की धारा 6 6 ख व 34 अरपीजीओ में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.