Breaking News
recent

जरूरतमंद लोगों को सुपुर्द किए आवास

नोखा .

रोड़ा गांव में गरीब परिवारों को पक्का आशियाना उपलब्ध कराने के लिए एक अनूठी पहल शुरू की गई है। इस योजना के तहत विधिवत रूप से रविवार को पहला आवास गुमान सिंह पुत्र मेघसिंह भाटी को भगवान श्रीकृष्ण के प्रसाद के रूप में समर्पित किया गया।

प्रभू प्रेमी कन्हैया लाल पालीवाल ने योजना के बारे में बताया। आनंद कुमार ने राधाकृष्ण ने कहा कि तीन आवासों का निर्माण शीघ्र शुरू करवाया जाएगा। बाबूलाल भट्टड़ ने बताया कि एक साल में 15 आवासगृह भेंट करने का लक्ष्य है। नंदकिशोर राठी ने इस योजना के सहयोगियों के बारे में बताया। कार्यक्रम में धूड़सिंह राठौड़, नारायण भट्टड़, अनार सिंह तंवर, सांवरमल कठातला, रामनारायण करनानी, उगम सिंह गौड़, बजरंग लाल करनानी, मनोज सोनी, मालचंद शर्मा, गिरीराज राठी, मनीष तापडिय़ा, पवन पारीक, मनोज जोशी, पवन पंचारिया, गोविंदराम डूडी, ख्यालीराम भादू, सावित्री देवी, शांति भट्टड़ सहित भाटी परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

 

श्रीकरणी आवास भेंट

देशनोक. श्रीकरणी आवास योजना के तहत नवनिर्मित चार आवास रविवार को जरूरतमंद लोगों को सुपुर्द किए गए। संयोजक ओम प्रकाश मूंधड़ा ने बताया कि रविवार को 87 से 90 वां आवास मांगीलाल सांसी, गंगाराम सांसी, पारू देवी सांसी एवं मोहन राम सांसी को सुपुर्द किए गए है, 25 आवासों पर काम चल रहा है। योजना राम नवमी पर अपना 100 वां आवास सुपूर्द करने के लिए संकल्पित है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रामपाल महाराज, विशिष्ट अतिथि मोहम्मद मुस्तफा, माणक अग्रवाल, सवाईसिंह चारण, जगदीश, गिरीश हिंदुस्तानी, मुरली राम शर्मा, घनश्याम मेघवाल, मोतीलाल सुथार, गोविंद, सुरभि मूंधड़ा, सरिता मूंधड़ा आदि उपस्थित थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.