जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक द्वितीय का भवन खाली हुए करीब एक वर्ष हो गया है लेकिन इस भवन की हालत सुधारने के प्रयास तक नहीं हुए हैं। इस भवन में कई फिट पानी भरा है।
यहां भरा पानी धीरे-धीरे राजकीय प्रताप स्कूल के भवन को भी क्षतिग्रस्त कर सकता है जो वहां तक सीलन पहुंचा रहा है।जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक द्वितीय के कार्यालय को राजकीय नवीन सीनियर माध्यमिक विद्यालय के तीन कमरों में शिफ्ट किया गया। बाद में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक द्वितीय कार्यालय का विलय कर दिया गया। अब तक इस कार्यालय की फाइलों व कागजातों का संधारण नहीं हुआ है।
इस पूरे रिकार्ड को सम्बन्धित बाबूओं के हवाले तक नहीं किया है जिससे इसके क्षतिग्रस्त होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। इस रिकार्ड को रखने की यहां जगह तक नहीं है।
इसकी बहुत सी अलमारी जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक प्रथम की अंधेरी गेलरी में पड़ी है जिनका सामान भी सीलन से भर रहा है। इस कार्यालय का सामान अब भी अब भी नवीन सीनियर माध्यमिक विद्यालय के तीन कमरों में पड़ा है जिसके चलते यह कमरे बंद पड़े हैं। इसके चलते इन कमरों में पढ़ाई नहीं हो पा रही है।





No comments:
Post a Comment