Breaking News
recent

जोधपुर में दो गुटों के बीच जमकर पथराव, गाड़ियों में आग लगाई, इलाके में दहशत और तनाव का माहौल

जोधपुर। शहर के सूरसागर में व्यापारियों के मोहल्ले में तीन दिन पहले दो गुटों के बीच हुए झगड़े ने शनिवार शाम को साम्प्रदायिक उपद्रव का रूप ले लिया। माहौल तब बिगड़ा जब रामनवमी शोभायात्रा की झांकियों पर वापस लौटते समय एक पक्ष ने पथराव कर दिया।

दोनों पक्षों के बीच पथराव में कई घरों के खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों ने तीन बाइकों को आग लगा दी। जिससे क्षेत्र में दहशत और तनाव का माहौल बन गया। मौके पर पहुंची पुलिस पर भी लोगों ने पथराव किया। पुलिस जाब्ते के साथ आरएसी व एसटीएफ के जवान भी मौके पर पहुंचे। सूचना पर जोधपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ सहित कई आलाधिकारी मौके पर पहुंचे।

सूरसागर थाना क्षेत्र में व्यापारियों के मोहल्ले में गुरुवार को युवकों के दो गुटों के बीच विवाद हो गया था। विवाद के बाद एक पक्ष ने युवक की बाइक क्षतिग्रस्त कर दी थी। विवाद की रंजिश को लेकर शनिवार शाम को रामनवमी शोभायात्रा से वापस लौट रही झांकियों पर एक पक्ष ने पथराव कर दिया।

पुलिसकर्मियों को भी लगी चोट
इससे दोनों पक्षों के बीच विवाद ने साम्प्रदायिक उपद्रव का रूप ले लिया। पथराव में कुछ लोगों के साथ पुलिसकर्मियों को भी चोट लगी। हालांकि कोई गंभीर रुप से घायल नहीं हुआ। इधर, पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ, दोनों डीसीपी, एडीसीपी ने पुलिस जाब्ते के साथ एसटीएफ को भी मौके पर तैनात किया। पुलिस लोगों को समझाइश में जुटी हुई है।

दो युवकों को हिरासत में
पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया। इस दौरान युवकों के परिजनों विरोध किया। इधर जनप्रतिनिधियों ने भी मौके पर पहुंच मामले को शांत करने का प्रयास किया।

घर पर अकेली महिला की गला रेत कर हत्या, लाखों के जेवरात पार, वारदात से मचा हड़कंप

भाजपा जिला महामंत्री ने मण्डल अध्यक्ष के घर में घुसकर तानी पिस्तौल, मचा हड़कंप



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.