जैतारण। शहर सहित ग्रामीण इलाके में ग्रामीण पेयजल समस्या झेल रहे हैं। क्षेत्र में नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही है। दूसरी ओर जिम्मेदारों की अनदेखी के कारण पातुस गांव में दो जीएलआर दो दिन से ओवरफ्लो चलने से हजारों लीटर पानी बेकार बह रहा है। कर्मचारी पानी चालू करके भूल गए हैं। जबकि पानी क ी कमी के कारण जलदाय विभाग 72 घण्टे बाद जलापुर्ति कर रहा है।
शहरवासियों ने बताया कि शहर में कई जगह पर लीकेज होने के कारण वार्ड नं. 17 व 16, अन्नपूर्णा नगर व अजीम कॉलोनी सहित कई इलाके के घरेलू कनेक्शनों में पानी नहीं पहुंच रहा है। इसी तरह ग्राम बिकरलाई में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के बाहर स्थित जीएलआर जवाई परियोजना से जुडा हुआ है, लेकिन जवाई में पानी कम होने से इस टांके में पानी नहीं आ रहा है। इसी तरह रामावास कला में स्थित जैतारण मार्ग पर बने जीएलआर में आज तक पानी शुरू नहीं हुआ। विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत करवाया गया, लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। वहीं पातुस में जीएलआर ओवरफ्लो होने से इनके निकट ही तालाब भर चुका है।
लम्बे समय से पेयजल किल्लत
अजीम कॉलानी में पानी की समस्या झेलनी पड ऱही है। करीब एक महिने से अधिक समय बीत चुका है मोहल्ले में पानी नहीं आ रहा है। विभाग के अधिकारियों को कई बार कह दिया है। एक -दो दिन इन्तजार कर रहे हैं, पानी नही ंआया तो मजबूरी में आन्दोलन करना पड़ेगा।
यूसुफ खान, अजीम कॉलोनी, जैतारण
मेरी जानकारी में नहीं है
पातुस में दो दिन से जीएलआर ओवरफ्लो चल रहे हैं, मेरी जानकारी में नहीं आया है। अभी कर्मचारी से बात करता हूं। सोजत में जवाई परियोजना की लाइन का वॉल्व खराब हो जाने के कारण पानी में कमी आ जाने से परेशानी हो रही है। ,अमृत
अमृतलाल मीणा, सहायक अभियंता, जलदाय विभाग, जैतारण





No comments:
Post a Comment