Breaking News
recent

सड़क का काम अधूरा, उड़ती धूल से वाहन चालक परेशान

 

-
बालोतरा.

दो माह पूर्व बालोतरा- रामसीन मूंगड़ा सड़क विस्तारीकरण कार्य प्रारंभ कर इसे अधूरा छोड़ देने से आधा दर्जन से अधिक गांवों के हजारों ग्रामीणों का यहां से गुजरना मुश्किल हो गया है। डेढ़ किलोमीटर दूरी के इस ग्रेवल मार्ग पर पूरे दिन हजारों वाहनों के गुजरने पर उड़ती रेत से राहगीरों व इनके धंसने से चालकों, सवारियों को परेशानी उठानी पड़ती है। रात में इस मार्ग से गुजरना हादसों को निमंत्रण देना है।

बालोतरा से सटे गांव रामसीन-मंूगड़ा की सड़क क्षतिग्रस्त होने व इससे हर दिन हजारों जनों को होती परेशानियों पर सरकार ने कुछ माह पूर्व इसके नवनिर्माण व विस्तारीकरण की स्वीकृति जारी की थी। इस पर ठेकेदार ने करीब दो माह पूर्व निर्माण कार्य प्रारंभ किया और ग्रेवल डाली। इसके बाद ठेकेदार ने आगे का कार्य नहीं किया। एक माह से अधूरे पड़े कार्यग्रामीणों का सुख-चैन छीन गया है। इन्हें आवागमन में हर दिन परेशानी उठानी पड़ती है।
उड़ते रेत के गुबार, वाहन धंसते- करीब डेढ़ किलोमीटर दूरी के अधूरे छोड़े भाग पर पूरे दिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। इस पर पूरे दिन रेत के गुबार उड़ते हैं। इससे मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ती है। रेत के गुबार पर आगे गुजरते वाहन नजर नहीं आने पर हादसे होते-होते बचते हैं। वहीं खासकर रेत में दुपहिया, तिपहिया वाहनों के धंसने, पलटने पर चालकों, यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है। वे चोटिल होते हैं। कई दिनों से इस स्थिति पर गांव रामसीन, मंूगड़ा, उमरलाई,भाण्डियावा, ढण्ड, मूलजी की ढाणी, घड़ोई नाड़ी आदि गांवों के हजारों ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। परेशान ग्रामीण विभागीय अधिकारियों को बीसियों बार समस्या से अवगत करवा अधूरे छोड़े कार्य को पूरा करवाने की मांग कर चुके हंै, लेकिन कहीं कोई सुनवाईनहीं की जा रही है। इससे ग्रामीणों में रोष है।

राह से गुजरना मुश्किल- अधूरा छोड़े मार्ग से गुजरना मुश्किल हो गया है। पूरे दिन रेत के गुबार उड़ते हैं। इससे हादसे होते-होते बचते हैं। हर दिन लोग परेशानी उठाते हैं,कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। - तेजाराम रोपिया
वाहन धंसने व पलटने की परेशानी- बालोतरा- रामसीन मूंगड़ा मार्ग से गुजरना मुश्किल हो गया है। रेत में वाहन धंसते, पलटते हंै। इससे चालक, यात्री चोटिल होते हैं। विभाग अधूरा मार्ग का निर्माण शीघ्र पूरा करवाएं। - मांगीलाल जोशी

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.