बंद सडक़ को देखकर बस को घुमा रहे ड्राइवर ने फोड़ दी तीसरी आंख...फिर हुआ यह
बूंदी. शहर के सूर्यमल्ल मिश्रण चौराहा के निकट स्थित नगर परिषद के सामने लगा सीसीटीवी पोल शुक्रवार तडक़े बस की टक्कर से टू गया।इससे पोल पर लगे तीन सीसीटीवी कैमरे टूट गए।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह बस शहर के भीतर से निकलकर जा रही थी। तभी सूर्यमल्ल मिश्रण चौराहे पर सडक़ किनारे लगे सीसीटीवी पोल से टकरा गई। पोल टूटकर जमीन पर गिर गया।बस का ड्राइवर यहां आगे रास्ता बंद होने से बस को घुमा रहा था, तभी यह हादसा हो गया। यहां बीते दिनों भी हवा में पेड़ टूट गया था। इसे हटाने के दौरान बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गया था। सीसीटीवी पोल टूटने से यहां लोगों ने नाराजगी जाहिर की। उल्लेखनीय है कि शहर में सीवरेज बिछाने के लिए जगह-जगह सडक़ को खोद रखा है। इसके लिए संकेतक नहीं लगाने से वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है।





No comments:
Post a Comment