Breaking News
recent

ढाई साल की बेटी के सामने पति ने पत्नी को मारी गोली, रातभर मां के शव के पास बैठकर रोती रही मासूम

झुंझुनूं।
राजस्थान के झुंझुनूं जिले में दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। झगड़े के बाद गुस्से में आए पति ने अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना देर रात की है। जब पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और गुस्साए पति ने पत्नी को गोली मार दी। जिसमें पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मां के शव के पास बैठी ढाई साल की मासूम मम्मी-मम्मी बोलती रोती रही। जिसे देखकर हर किसी की आंखें भर आई। जानकारी के अनुसार घटना झुंझुनूं जिले के मलसीसर थाना इलाके के कुल्हरियों का बास की है। शुक्रवार देर रात को पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ, जिसमें पति ने पत्नी के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। कुल्हरियों का बास निवासी वीरेन्द्र कुल्हरी की वर्ष 2016 में झुंझुनूं जिले के ही चिड़ावा थाना इलाके के गांव नूनिया गोठड़ा निवासी कविता के साथ शादी हुई थी। इनके करीब ढाई साल की बेटी है। जब देर रात कविता और वीरेन्द्र के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसमें वीरेन्द्र ने देसी कटटे से कविता के गोली मार दी। कविता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद वीरेन्द्र फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंची मलसीसर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया। फिलहाल विवाद की वजह का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

संविदाकर्मी है आरोपी
गोली मारकर पत्नी की हत्या करने का आरोपी वीरेन्द्र कुल्हरी चिकित्सा विभाग में संविदा पर कार्यतर है। उधर, मां की मौत के बाद ढाई साल की बेटी बिलखती रही, जिसे देख हर किसी की आंखें नम हो गई।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.